अब इन ट्रेनों में महंगा हुआ खाना पीना, 35 रुपये की चाय और 140 रुपये का मिलेगा नाश्ता

Published : Nov 15, 2019, 05:05 PM IST
अब इन ट्रेनों में महंगा हुआ खाना पीना, 35 रुपये की चाय और 140 रुपये का मिलेगा नाश्ता

सार

रेलवे ने IRCTC की सिफारिश पर चाय, नाश्ते और खाने की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है। जिसके कारण अब राजधानी, शताब्दी, दुरंतो सहित सभी प्रीमियम ट्रेनों में यह बढ़ोत्तरी की गई है। 

नई दिल्ली. भारतीय रेल में अब खाना-पीना महंगा हो गया है। खासकर प्रीमियम ट्रेनों में जिसमें रेलवे ने राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी रेलगाड़ियों के मीन्यू में संशोधन किया है। यही वजह है कि इन तीनों ट्रेनों के एसी फर्स्ट क्लास में अब एक कप चाय के लिए यात्रियों को 35 रुपए भुगतान करने पड़ेंगे, जबकि अन्य सामग्री के दामों में भी वृद्धि की गई है। IRCTC की 14 नवंबर को जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, “रेल मंत्रालय ने राजधानी,शताब्दी, दुरंतों और स्टैंडर्ड मील्स में कैटरिंग सेवाओं के मीन्यू और टैरिफ में संशोधन किया है।”

IRCTC की मांग पर लिया निर्णय 

दरअसल, रेलवे की टूरिज्म और केटरिंग इकाई IRCTC लंबे समय से रेल मंत्रालय से ट्रेनों में खाने-पीने की कीमतें बढ़ाने की मांग कर रही थी। यही नहीं, संबंधित बोर्ड द्वारा गठित मीन्यू और टैरिफ कमेटी के सुझाव भी मंत्रालय को भेजे जा रहे थे, जिसके मद्देनजर रेलवे ने यह फैसला लिया है। नई दरों के मुताबिक, राजधानी, शताब्दी और दुरंतों ट्रेनों के एसी फर्स्ट क्लास में एक कप चाय के लिए 35 रुपए लिए जाएंगे, जबकि दुरंतों ट्रेनों की स्लीपर बोगी में इसकी कीमत 15 रुपए होगी। वहीं, दुरंतो, राजधानी और शताब्दी गाड़ियों के सेकेंड एसी और थर्ड एसी में चाय 20 रुपए में दी जाएगी।

नाश्ते के लिए देने होंगे 245 रुपए 

इन तीनों ट्रेनों में नास्ते की बात करें तो 140 रुपए में एसी फर्स्ट और 105 रुपए में सेकेंड और थर्ड कोच में नाश्ता मिलेगा। लंच और डिनर के लिए यात्रियों को एसी फर्स्ट में 245 रुपए, जबकि एसी सेकेंड और एसी थर्ड में 185 रुपए अदा करने पड़ेंगे। इसी बीच, दुरुंतों के स्लीपर क्लास वाले यात्रियों को नाश्ते के लिए 65 रुपए, लंच/डिनर के लिए 120 और शाम की चाय के लिए 50 रुपए चुकाने होंगे। स्टैंडर्ड मील्स पर नजर फिराएं तो यहां कीमतों में संशोधन के बाद नाश्ता (वेज) 40 रुपए, नाश्ता (नॉन-वेज) 50 रुपए, स्टैंडर्ड मील (वेज) 80 रुपए और स्टैंडर्ड मील (नॉन-वेज – अंडा करी के साथ) 90 रुपए में मिलेगी। जानकारी के मुताबिक, नया मीन्यू और रेट्स लागू होने के 15 दिन बाद से रेलवे के टिकेटिंग सिस्टम पर उपलब्ध रहेगा और यह सर्कुलर जारी होने के तीन माह बाद (120 दिन) बाद से अमल में आएगा।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?
Shocking Medical Study: क्लिनिकली डेड इंसान भी देख सुन सकते हैं? नए रिसर्च में चौंकाने वाला दावा