
नई दिल्ली/मुंबई. भारत में कोरोना महामारी के खिलाफ टेस्टिंग क्षमता दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। अभी टेस्टिंग क्षमता रोजाना 12 लाख से अधिक हो गई है। पूरे देश में कुल 6.6 करोड़ से अधिक टेस्ट किए गए हैं। अधिक जांच से पॉजिटिव मामलों की शुरुआती पहचान होती है।
भारत में बहुत अधिक जांच हो रही है। इसके कारण 14 राज्यों में प्रति दस लाख लोगों पर जांच (टीएमपी) सबसे अधिक किया गया है जिससे कोविड से मुकाबले में अच्छे नतीजे सामने आए हैं और राष्ट्रीय औसत की तुलना में पॉजिटिविटी की दर कम रही है।
24 घंटों में कुल 83,347 नए मामले
देश में पिछले 24 घंटों में कुल 83,347 नए मामले सामने आए हैं। पुष्टि किए गए नए मामलों में से 74 प्रतिशत मामले 10 राज्योंसे सामने आए हैं। महाराष्ट्र में अकेले 18,000 से अधिक मामले सामने आए। इसके बाद आंध्र प्रदेश और कर्नाटक क्रमश 7,000 और 6,000 से अधिक मामले सामने आए।
पिछले 24 घंटों में 1,085 लोगों की मौत
कोविड के कारण पिछले 24 घंटों में हुई मौतों में से 83 प्रतिशत 10 राज्यों से सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 392 लोगों की मौत हुई है जबकि कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में क्रमश 83 और 77 लोगों की मौतें हुई हैं।
24 घंटों में 89,746 कोविड मरीज ठीक हुए
देश में पिछले 24 घंटों में 89,746 कोविड मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 45,87,613 हो गई है। आज रिकवरी रेट 81.25 प्रतिशत रही।
भारत में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या दुनिया में सबसे अधिक हैं। वैश्विक रिकवरी में इसका योगदान 19.5 प्रतिशत है। ठीक होने वाले नए मामलों में से 75 प्रतिशत दस राज्यों से सामने आए हैं। इसमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल और हरियाणा शामिल हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.