
Odisha Horror: ओडिशा के पुरी जिले के बलंगा इलाके में रविवार को एक खौफनाक घटना घटी। यहां 16 साल के दो लड़कों को कुछ लोगों ने बिजली के खंभों से बांधकर पीटा। इतने से भी बदमाशों का दिल नहीं भरा तो दोनों लड़कों के शरीर को सिगरेट से जलाया और उन्हें पेशाब पीने के लिए मजबूर किया।
दो लड़कों के साथ यह हैवानियत शनिवार शाम को कोटकसांगा और प्रधान साही गांवों के लोगों के बीच गांव के मेले के दौरान हुए टकराव के चलते की गई। दोनों गांव के लोग किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए थे। शनिवार देर रात दो लड़के कोटकसांगा गांव से गुजर रहे थे तभी गांव के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। ग्रामीणों को लगा कि वे प्रधान साही गांव के हैं। लड़कों ने बताया कि वे बिराट साही गांव के हैं, लेकिन कोई उनकी बात मानने को तैयार नहीं हुआ और जुल्म ढाना शुरू कर दिया।
गांव के लोगों ने दोनों लड़कों को बिजली के पोल से बांध दिया। इसके बाद बेरहमी से पिटाई करने लगे। TOI की रिपोर्ट के अनुसार एक पीड़ित ने बताया, "गांव के लोगों के सामने मुझे और मेरे दोस्त की पिटाई की गई। हमें सबके सामने अपमानित किया गया। दो लोगों ने जलते सिगरेट से हमें दागा। उनलोगों ने हमें जबरन पेशाब पिलाया।"
दूसरे पीड़ित ने कहा, "घटना के समय 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। कोई हमें बचाने नहीं आया। वे लोग अपने मोबाइल फोन से हमारी फोटो और वीडियो ले रहे थे। हम बख्श देने के लिए गुहार लगा रहे थे। रहम की भीख मांग रहे थे, लेकिन उन्हें दया नहीं आई। करीब 30 मिनट तक प्रताड़ित करने के बाद उनलोगों ने हमें छोड़ दिया।"
बलंगा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी दिव्यरंजन पांडा ने कहा, "हमें एक लिखित शिकायत मिली है। दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। हम वायरल वीडियो की जांच कर रहे हैं। अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है। घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
बिराट साही के ग्रामीणों ने अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की। बिराट साही निवासी ज्योति प्रकाश परिदा ने कहा, "हम अपने गांव के दो लड़कों पर की गई क्रूरता की निंदा करते हैं। अगर जल्द से जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो हम पुलिस थाने का घेराव करेंगे।"
बिराट साही गांव के लोगों ने अपराधियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की है। बिराट साही में रहने वाले ज्योति प्रकाश परिदा ने कहा, "हम अपने गांव के दो लड़कों पर की गई क्रूरता की निंदा करते हैं। अगर जल्द से जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो हम पुलिस थाने का घेराव करेंगे।"
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.