Odisha Crime: गुप्त शादी, 10 लाख रुपए लोन, क्यों पुलिस के जवान ने पुलिसकर्मी पत्नी को मार डाला?

Published : Sep 18, 2025, 05:50 PM IST
Crime News

सार

Odisha Police Constable Murder: ओडिशा में एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल पत्नी की हत्या कर दी। उसने एक साल पहले गुप्त रूप से विवाह किया था। 10 लाख रुपए को लेकर विवाद था। उसने शव को जंगल में दफना दिया था।

Woman Police Constable Murder: ओडिशा के भुवनेश्वर से लापता 25 साल की महिला ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल मृत पाई गई है। पुलिस ने उसके शव को क्योंझार जिला के जंगल से बरामद किया है। पुलिस ने मृतक महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। वह भी पुलिस कांस्टेबल है। उसने पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली है।

मृतक महिला की पहचान सुभमित्रा साहू के रूप में हुई है। वह मूल रूप से जगतसिंहपुर जिले में पारादीप की रहने वाली थी और भुवनेश्वर में पोस्टेड थी। 6 सितंबर को काम पर जाने के लिए घर से निकली, लेकिन लौटी नहीं। अगले दिन उसकी मां ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर सुभमित्रा की तलाश शुरू की।

जुलाई 2024 में गुप्त रूप से सुभमित्रा ने दीपक राऊत से की थी शादी

भुवनेश्वर-कटक पुलिस प्रमुख एस देव दत्ता सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि सुभमित्रा ने जुलाई 2024 में गुप्त रूप से दीपक राऊत से विवाह किया था। सुभमित्रा आखिरी बार भुवनेश्वर में दिखी थी। इसके बाद राऊत इस मामले में मुख्य संदिग्ध के रूप में उभरा।

भुवनेश्वर से 170km दूर जंगल में दफनाया शव

जांच के दौरान राऊत ने स्वीकार किया कि उसने सुभमित्रा को उसके ड्यूटी वाली जगह से 6 सितंबर को दोपहर 2 बजे अपनी कार में ले गया था। इसके बाद उसने सुभमित्रा की हत्या कर दी। वह शव को भुवनेश्वर से करीब 170 किलोमीटर दूर क्योंझर जिले के घाटगांव क्षेत्र के जंगल में ले गया और दफना दिया।

सुभमित्रा साहू ने दीपक राऊत को दिए थे 10 लाख रुपए

देव दत्ता सिंह ने बताया कि राउत ने साहू की हत्या शायद आर्थिक विवाद के चलते की थी। राउत ने साहू से 10 लाख रुपए उधार लिए थे। साहू अपनी शादी की औपचारिक घोषणा के लिए एक सामाजिक समारोह आयोजित करना चाहती थी। इसके लिए पैसे वापस मांग रही थी।

यह भी पढ़ें- Ajmer News: दिल लगाकर पत्थर दिल हुई मां, 3 साल की बेटी को सीने से लगाकर मार डाला

राउत पैसे वापस देने को तैयार नहीं था। उसने उसे धमकाया भी था। पुलिस अधिकारी ने कहा, "शुरुआत में हमें कोई सबूत नहीं मिला और न ही उसके पति पर शक हुआ। हमने कई तीर्थस्थलों पर उसकी तलाश भी शुरू की क्योंकि उसकी चैट से पता चला कि वह कहीं छिपना चाहती थी। इस घटना की विस्तृत जांच की जाएगी। पता लगाया जाएगा कि इसमें एक से अधिक व्यक्ति शामिल थे या नहीं।"

यह भी पढ़ें- West Bengal: 20 दिनों से लापता लड़की का क्षत-विक्षत शव मिला, शिक्षक ने किया खौफनाक कांड

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!