Omicron Update : मध्यप्रदेश में 8, ओडिशा में 4 और हिमाचल में एक नया मरीज, देश में आंकड़ा 476 पर पहुंचा

Published : Dec 26, 2021, 10:15 AM ISTUpdated : Dec 26, 2021, 02:49 PM IST
Omicron Update : मध्यप्रदेश में 8, ओडिशा में 4 और हिमाचल में एक नया मरीज, देश में आंकड़ा 476 पर पहुंचा

सार

देश में ओमीक्रोन (Omicorn) मरीजों का आकंड़ा बढ़ता जा रहा है। रविवार को कुल 476 मरीज हो गए। हालांकि, अब तक 130 मरीज इस वैरिएंट को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कई राज्यों ने पाबंदियां लगाई हैं। 

नई दिल्ली। देश में ओमीक्रोन (Omicorn) मरीजों का आकंड़ा बढ़ता जा रहा है। रविवार को मध्यप्रदेश में 8, हिमाचल में एक और ओडिशा में 4 नए मामले सामने आए। इसके बाद ओमीक्रोन पीड़ितों का आंकड़ा 476 तक पहुंच गया है। मध्यप्रदेश में आए सभी 8 संक्रमित विदेश से लौटे थे। हालांकि, इनमें से 6 ठीक हो चुके हैं। पिछले चौबीस घंटे में देश में Covid 19 के 7,091 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 162 लोगों की मौत हुई। देश में अब 76,766 एक्टिव केस हैं। अब तक देश में 3,42,30,354 लोग कोरोना वायरस महामारी को मात दे चुके हैं। पिछले चौबीस घंटे में 162 मौतों के साथ देश में अब तक कुल 4,79,682 लोग इस महामारी के चलते मौत हो चुकी है। 

किस राज्य में Onicron के कितने केस

महाराष्ट्र110
दिल्ली79
गुजरात49
राजस्थान43
कर्नाटक38
तमिलनाड34
केरल38
तेलंगाना41
पश्चिम बंगाल06
ओडिशा08
मध्यप्रदेश08
उत्तर प्रदेश03
आंध्र प्रदेश06
हिमाचल प्रदेश03
उत्तराखंड01
लद्दाख01
चंडीगढ़01
हरियाणा04
जम्मू-कश्मीर03
कुल476

शिरडी मंदिर रात 9 से सुबह 6 बजे तक बंद
बढ़ते मरीजों के बीच महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार ने 25 दिसंबर की रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। इसे देखते हुए शिरडी स्थित साई बाबा समाधि मंदिर रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक भक्तों के लिए बंद रहेगा। साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट, शिरडी की सीईओ CEO भाग्यश्री बनायत ने यह जानकारी दी। इससे पहले मंदिर श्रद्धालुओं के लिए रात तीन बजे से खुल जाता था। 

गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर में मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद था, जिसे अक्टूबर में दोबारा खोला गया था। फिलहाल मंदिर खुला तो है, लेकिन नाइट कर्फ्यू की वजह से इसका समय बदल दिया गया है। बनायत ने बतााय कि सुबह और शाम की आरती में भक्तों का प्रवेश नहीं होगा। मंदिर का प्रसादालय, कैंटीन सुविधा भी भक्तों के लिए बंद होगा। उन्होंने सभी भक्तों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है।

देश में ओमीक्रोन को लेकर कहां क्या
कर्नाटक : मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने आज कर्नाटक के उच्चाधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग बुलाई। इसमें ओमीक्रोन वैरिएंट को कैसे थामा जाए, इसे लेकर चर्चा हो रही है। देश में ओमीक्रोन का पहला मरीज कर्नाटक में ही मिला था। 
उत्तर प्रदेश :  नोएडा पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने जमीनी स्तर पर नाइट कर्फ्यू की तैयारियों का जायजा लिया। नोएडा पुलिस आयुक्त ने बताया-रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक पूरे गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र में कर्फ्यू रहेगा। इसकी तैयारी कल से शुरू हो गई थी और लोगों को पहले ही सूचना दे दी गई थी।
महाराष्ट्र : नाइट कर्फ्यू के दौरान कड़ी पाबंदी रही। पुलिस ने बेवजह सड़कों पर दिख रहे लोगों को कड़ी चेतावनी देकर घर भेजा।
वैक्सीनेशन : भारत सरकार के माध्यम से और अब तक राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों को 148.37 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। 17.90 करोड़ से अधिक COVID वैक्सीन की डोज अभी भी राज्यों के पास उपलब्ध हैं। 

चौबीस घंटों में 33 लाख डोज लगाईं 
ओमीक्रोन की दहशत के बीच वैक्सीनेशन तेजी से जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले चौबीस घंटों में 32,90,766 डोज लगाई गईं। अब तक देश में 141.37 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। देश में 98.40% रिकवरी रेट है। यह मार्च 2020 के बाद सर्वाधिक है। देश में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 0.62%  रह गया है। एक पिछले 42 दिनों से एक प्रतिशत से नीचे है। 

यह भी पढ़ें
फिर लाएंगे नए कृषि कानून वाले बयान से पीछे हटे कृषि मंत्री Narendra Tomar, कहा- मैंने नहीं कही यह बात
Booster dose पर राहुल और महुआ मोइत्रा में क्रेडिट लेने की होड़, लोग बोले - पहले तय कर लो पीएम ने किसकी बात मानी

PREV

Recommended Stories

Indigo: एयरपोर्ट्स पर लगा सूटकेस का ढेर, फ्लाइट कैंसिल होने से रो पड़े यात्री
Indigo Crisis Day 6: इंडिगो की आज 650 फ्लाइट कैंसिल, जानें किस शहर से कितनी?