गुरु गोबिंद सिंह का 353वां प्रकाश पर्व, PM मोदी ने कहा, दसवें गुरु आज भी प्रासंगिक

Published : Jan 02, 2020, 12:22 PM IST
गुरु गोबिंद सिंह का 353वां प्रकाश पर्व, PM मोदी ने कहा, दसवें गुरु आज भी प्रासंगिक

सार

प्रधानमंत्री ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें बताया गया कि उन्होंने अन्याय और जातिगत भेदभाव के खिलाफ किस तरह संघर्ष किया।  

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह की 353वीं जयंती पर शुभकामनाएं दी और कहा कि गुरु गोबिंद ने जिन चीजों के लिए संघर्ष किया वह आज भी प्रासंगिक है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ दसवें गुरु साहिब, गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर हम उन्हें नमन करते हैं।’’

प्रधानमंत्री ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें बताया गया कि उन्होंने अन्याय और जातिगत भेदभाव के खिलाफ किस तरह संघर्ष किया।

 

गुरु गोबिंद सिंह के आदर्श ‘नए भारत’ के लिए प्रासंगिक हैं-

प्रधानमंत्री ने कहा कि गोबिंद सिंह का दर्शन और उनके आदर्श ‘नए भारत’ के लिए प्रासंगिक हैं। आध्यात्मिक गुरु, योद्धा, कवि एवं दार्शनिक गुरु गोबिंद सिंह का जन्म वर्ष 1666 में पटना में हुआ था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Agniveer Recruitment 2026: वैकेंसी 25,000+, सैलरी Rs.30,000-जानिए पूरा अप्लाई प्रॉसेस
South Block को अलविदा, अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार! जानिए वो 7 खासियतें जो इसे बनाती हैं खास