Onam 2021: 7 साल बाद हंसकर झूला झूलते दिखे ये कांग्रेसी लीडर, उपराष्ट्रपति का हाथी ने किया Welcome

Published : Aug 21, 2021, 02:04 PM ISTUpdated : Aug 21, 2021, 02:07 PM IST
Onam 2021: 7 साल बाद हंसकर झूला झूलते दिखे ये कांग्रेसी लीडर, उपराष्ट्रपति का हाथी ने किया Welcome

सार

इन दिनों अच्छी फसल की उम्मीद और खुशहाली की कामना का पारंपरिक त्योहार (Onam 2021) मनाया जा रहा है। इस दौरान कई रोचक वीडियो सामने आए हैं।  

नई दिल्ली. केरल का पारंपरिक त्योहार (Onam 2021) देश-दुनिया में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। शनिवार को उसका 10वां दिन है। इस दिन थिरुवोनम पर्व मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 12 अगस्त से हुई थी। यह 23 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कई रोचक वीडियो सामने आए हैं।

लंबे समय बाद खिलकर हंसे शशि थरूर
ये हैं कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर। शशि थरूर इन दिनों केरल के पलक्कड़ जिले के इलावनचेरी स्थित अपने पुश्तैनी घर मुंडारथ हाउस आए हुए हैं। यहां उन्होंने ओणम पर पूजा की और झूला भी झूला। बता दें कि 2 दिन पहले ही यानी 18 अगस्त को उन्हें पत्नी सुनंदा पुष्कर सुसाइड मामले से कोर्ट ने बरी किया है। सुनंदा पुष्कर जनवरी, 2014 में दिल्ली के एक बड़े होटल के कमरे में मृत मिली थीं। इस मामले में उनके पति शशि थरूर पर कई आरोप लगे थे। दिल्ली पुलिस ने थरूर के खिलाफ पुष्कर को आत्महत्या के लिए उकसाने का दर्ज किया था। क्लिक करके पढ़ें

उपराष्ट्रपति भी अपने घर पर मना रहे उत्सव
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (Vice President M. Venkaiah Naidu) इन दिनों अपने परिवार के साथ मौजूद हैं। ओणम पर उन्होंने हम्पी के श्रीविरुपाक्ष मंदिर में पूजा-अर्चन की। इस दौरान एक हाथी ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया।

pic.twitter.com/zvQxMLJoAY

हम्पी मंदिर का एक और वीडियो नायडू ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा-अद्भुत! बेजान पत्थर में भी संगीत भर देने वाले हमारे पूर्वजों की कला को नमन! विजयनगर साम्राज्य के उन महान शिल्पियों को नमन!  

pic.twitter.com/JtT97w5Mhv

यह वीडियो न्यूयॉर्क के टाइम्स स्कवायर (Times Square) का है। इसे twitter पर शेयर करते हुए लिखा गया-राजा महाबली की शोभायात्रा!

pic.twitter.com/tKCnoeJCft

यह भी पढ़ें-Onam 2021: अमेरिका में निकली राजा महाबली की शोभायात्रा; प्रेसिडेंट, PM ने दिया ये संदेश

PREV

Recommended Stories

पीएम मोदी का स्पेशल डिनर: बसों से आए NDA सांसद, हर टेबल पर खास इंतजाम
11 दिसंबर की 10 सबसे खूबसूरत तस्वीरें, देखें मेस्सी के सुनहरे जूतों से लेकर बर्फीली झीलों तक...