इन दिनों केरल का पारंपरिक त्योहार (Onam 2021) मनाया जा रहा है। शनिवार को उसका 10वां दिन है। इस दिन थिरुवोनम पर्व मनाया जाता है। इस मौके पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने शुभकामना संदेश दिया है।

नई दिल्ली. इन दिनों दक्षिण भारत(South India) का पारंपरिक पर्व ओणम (Onam 2021) हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।शनिवार को उसका 10वां दिन है। इसकी शुरुआत 12 अगस्त से हुई थी। यह 23 अगस्त तक चलेगा। 10वें दिन थिरुवोनम पर्व मनाया जाता है। बता दें कि यह पर्व अच्छी फसल के लिए मनाया जाता है। ओणम विदेशों में रहने वाले केरल के लोग भी पूरी परंपरा के साथ मनाते हैं।

यह वीडियो न्यूयॉर्क के टाइम्स स्कवायर (Times Square) का है। इसे twitter पर शेयर करते हुए लिखा गया-राजा महाबली की शोभायात्रा!

pic.twitter.com/tKCnoeJCft

Scroll to load tweet…

ओणम पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राहुल गांधी ने दी बधाई
राष्ट्रपति ने रामनाथ कोविंद ने कहा-
ओणम के पावन अवसर पर मैं अपने सभी देशवासियों, विशेष रूप से देश और विदेश में रहने वाले केरल के भाइयों-बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। खेतों में नई फसल की उपज के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला यह त्योहार, किसानों के अथक परिश्रम और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता को दर्शाता है। यह त्योहार समाज में समरसता, प्रेम और भाईचारे का संदेश भी देता है।आइए इस अवसर पर, हम सब मिलकर देश की प्रगति और समृद्धि के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लें।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा-सकारात्मकता, जीवंतता, भाईचारे और सद्भाव से जुड़े त्योहार ओणम के विशेष अवसर पर शुभकामनाएं। मैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं। 

Scroll to load tweet…

राहुल गांधी ने कहा-ओणम समानता और एकता की भावना का जश्न मनाता है। यह केरल की बहुलवादी भावना का प्रतिनिधित्व करता है। मुझे खुशी है कि मैंने इस खुशी को करीब से और व्यक्तिगत रूप से अनुभव किया है। सभी को सुरक्षित ओणम की शुभकामनाएं।

pic.twitter.com/0lZLjgpUae

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/WbpiDb84yu

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/VkZq0uhnbI

Scroll to load tweet…