प्याज बना चोरों की पसंद; किसान के 1.5 एकड़ खेत से प्याज की फसल ही खोद ले गए चोर

Published : Dec 04, 2019, 08:17 AM IST
प्याज बना चोरों की पसंद; किसान के 1.5 एकड़ खेत से प्याज की फसल ही खोद ले गए चोर

सार

प्याज की कीमतों में इजाफे से जनता की मुश्किलें बढ़ीं हुई हैं। वहीं, दूसरी ओर चोरों ने भी प्याज को अपनी पसंद बना लिया है। इसी तरह मध्यप्रदेश के मंदसौर में चोरों ने एक किसान के खेत से हाथ साफ कर दिया।

मंदसौर. प्याज की कीमतों में इजाफे से जनता की मुश्किलें बढ़ीं हुई हैं। वहीं, दूसरी ओर चोरों ने भी प्याज को अपनी पसंद बना लिया है। इसी तरह मध्यप्रदेश के मंदसौर में चोरों ने एक किसान के खेत से हाथ साफ कर दिया। चोर किसान की प्याज की फसल खोद ले गए। 

मंदसौर में रिछा गांव में जितेंद्र कुमार के खेत से किसान 30 हजार की प्याज की फसल चोरी कर ले गए। जितेंद्र ने पुलिस से शिकायत दर्ज की। जितेंद्र ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके 1.6 एकड़ खेत से प्याज की फसल खोद ले गए। वे इसे काटने की ही तैयारी कर रहे थे। 

पुलिस ने जांच की शुरू
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी ने बताया, किसान के मुताबिक, 30 हजार रुपए की फसल चोरी कर ली गई। इस मामले में हम जल्द ही कार्रवाई करेंगे। प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं। कहीं कहीं तो प्याज 100 रुपए किलो तक बिक रहा है। इससे पहले मध्यप्रदेश में एक प्याज भरा ट्रक चोरी हो गया था। यह नाशिक से गोरखपुर जा रहा था। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Modi-Macron Meeting: पीएम बोले-हम एवरेस्ट की ऊंचाई तक उड़ने वाला हेलिकॉप्टर बनाएंगे, मोदी-मैक्रों की 5 बड़ी बातें
Assembly Election 2026: मार्च में तारीखों का ऐलान संभव, अप्रैल में हो सकती है बंगाल-असम समेत इन 5 राज्यों में वोटिंग