CM केजरीवाल की बेटी ऑनलाइन बेच रही थी घर का सोफा, ऐसी धोखाधड़ी हुई कि अकाउंट से कट गए 34,000 Rs.

Published : Feb 09, 2021, 07:45 AM ISTUpdated : Feb 09, 2021, 10:05 AM IST
CM केजरीवाल की बेटी ऑनलाइन बेच रही थी घर का सोफा, ऐसी धोखाधड़ी हुई कि अकाउंट से कट गए 34,000 Rs.

सार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता को ऑनलाइन खरीदी करते वक्त 34,000 रुपए का चूना लग गया। दरअसल, ये फ्राड तब हुआ जब वे ऑनलाइन जाकर सेकेंड हैंड सोफा बेच रही थीं। 

नई दिल्ली. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता को ऑनलाइन खरीदी करते वक्त 34,000 रुपए का चूना लग गया। दरअसल, ये फ्राड तब हुआ जब वे ऑनलाइन जाकर सेकेंड हैंड सोफा बेच रही थीं। 

कैसे हुई हर्षिता के साथ धोखाधड़ी?
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, सामने वाले व्यक्ति ने खुद को ग्राहक बताया। उसने भरोसा जीतने के लिए पहले खुद कुछ रुपए केजरीवाल की बेटी के खाते में डाले। फिर भरोसा होने पर उसने सीएम के बेटी को एक बार कोड स्कैन करने के लिए दिया। इसके बाद जैसे ही उसने बार कोड स्कैन किया, अकाउंट से एक बार 20 हजार और बाद में 14 हजार रुपए डेबिट यानी कट गए।

आरोपी व्यक्ति की तलाश जारी
पुलिस ने कहा कि एक शिकायत सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन को दी गई जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है और आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

PREV

Recommended Stories

Pet Dog FIR Rule: अगर पालतू कुत्ते ने काटे तो मालिक पर होगी FIR? जानिए क्या है नया नियम
सिडनी आतंकी हमला: कौन है साजिद अकरम जिसके पास मिला भारतीय पासपोर्ट, किस शहर से ताल्लुक?