वर्ल्ड मीडिया ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर को क्या हेडलाइन दी?

Published : May 10, 2025, 07:55 PM IST

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने अब भारत के सामने अपनी हार मान ली है। दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है और युद्ध विराम हो चुका है। ऐसे में दुनिया के बड़े-बड़े न्यूज एजेंसी क्या छाप रहे हैं? आईए उसपर नजर डालते हैं। 

PREV
17
भारत और पाकिस्तान का युद्ध रुका

भारत और पाकिस्तान के बीच 4 दिनों से चल रहा तनाव पर अब ब्रेक लग गया है। दोनों देशों ने सीजफायर पर सहमति दे दी है। भारत के विदेश सचिव और पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार ने शनिवार शाम को अपने देश में इसकी जानकारी दी है।

27
वर्ल्ड मीडिया ने क्या लिखा?

दोनों पड़ोसी देशों के बीच सीजफायर रुकने के बाद वर्ल्ड मीडिया ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। वर्ल्ड के कई न्यूज एजेंसियों ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम को लेकर खबर छापी है। आईए उसपर एक नजर डालते हैं।

37
The Washington Post

दोनों देशों के बीच युद्ध विराम को लेकर अमेरिकी न्यूज पेपर द वाशिंगटन पोस्ट ने लिखा है कि भारत और पाकिस्तान तत्काल सीजफायर को लेकर अपनी सहमति दी है। इसका ऐलान खुद डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा हुआ।

47
The New York Time

एक और दुनिया में मशहूर अमेरिकी न्यूज पेपर द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने हेडलाइन में लिखा कि भारत और पाकिस्तान के बीच ट्रंप ने सीजफायर की घोषणा कर दी है। दोनों देशों की सेनाओं ने सभी एयर, वाटर और अर्थ पर गोलीबारी रोकने की बात मान ली है।

57
CNN World

अमेरिका का न्यूज पेपर CNN World ने अपने होम पेज पर दोनों देशों के बीच युद्ध विराम को लेकर हेडलाइन लगाई है और कहा कि कई दिनों से चल रहे तनाव को भारत और पाकिस्तान ने सीजफायर लागू करके खत्म कर दिया है।

67
Global Times

अमेरिका के अलावे भारत का पड़ोसी देश चीन ने भी अपने अखबार ग्लोबल टाइम्स की हेडलाइन में लिखी है कि दोनों देश सीजफायर पर तत्काल सहमत हो गए हैं। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने इस बारे में जानकारी दी है।

77
Aljazeera

दुनिया में फेमस कतर का मीडिया एजेंसी अलजजीरा ने अपने लाइव अपडेट में यह खबर छापी है कि भारत और पाकिस्तान जंग पर विराम लगाने के लिए राजी हो गए हैं। जिसके बाद कश्मीर के लोगों में खुशी का माहौल है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories