
पुडुचेरी. पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए 6 अप्रैल को मतदान होना है। एक ओपिनियन पोल के मुताबिक, पुडुचेरी में AIADMK-BJP को प्रचंड बहुमत मिल सकता है। बेंगलुरु की मार्केट रिसर्च एजेंसी Renaissance Foundation, जिस पर चुनाव रिसर्च की विशेषज्ञता है, ने पुडुचेरी की सभी 30 सीटों पर जाकर सर्वे किया है। एजेंसी का दावा है कि एआईएडीएमके और भाजपा पुडुचेरी में आसानी से सरकार बना लेगी।
क्या कहता है सर्वे?
ओपिनियन पोल के मुताबिक, चुनाव में कांग्रेस को 24% वोट, जबकि उसकी सहयोगी डीएमके को 5% वोट मिलने का अनुमान है। वहीं, भाजपा को 24%, जबकि उसकी सहयोगी एआईएडीएमके को 21% वोट मिलते हुए दिख रहे हैं। वहीं, चुनाव में सबसे ज्यादा 25% वोट एनआर कांग्रेस को मिलते दिख रहे हैं।
क्या है सीटों का गणित?
पुडुचेरी में मुख्य तौर पर तीन फ्रंट मैदान में हैं। पहला कांग्रेस जो इस बार डीएमके के साथ चुनाव लड़ रहा है। वहीं, एआईएडीएमके और भाजपा साथ में हैं। जबकि स्थानीय पार्टी एनआर कांग्रेस अलग चुनाव लड़ रही है। एनआर कांग्रेस रंगास्वामी की पार्टी है। 2011 में उन्होंने कांग्रेस से अलग होकर इसका गठन किया था।
स्थिति एक: अगर AIADMK-BJP Vs congress-DMK Vs NR congress
| पार्टी | सीटें |
| AIADMK-BJP | 23 |
| congress-DMK | 3 |
| NR congress | 1 |
| अन्य | 3 |
स्थिति-2: अगर NR congress, AIADMK-BJP गठबंधन में शामिल होती है
| पार्टी | सीटें |
| AIADMK-BJP-NR | 28 |
| congress-DMK | 1 |
| अन्य | 1 |
कैसे हुआ सर्वे?
हर विधानसभा से सटीक डेटा और उचित चयन के लिए साइंटिफिक रैंडम सैंपलिंग का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान लोगों से उनके घर पर जाकर सीक्रेट बैलेट से उनके द्वारा चुने जा रहे अगले विधायक और राज्य के सीएम के बारे में पूछा गया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.