दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश बना भारत कोरोना को हराने युद्धस्तर पर जुटा हुआ है। इसमें दुनियाभर के मित्र देश मदद को आगे आए हैं। चाहे ऑक्सीजन कमी हो या दवाइयों, वेंटिलेटर या अन्य मेडिकल इक्विपमेंट्स की बात; दुनियाभर से भारत को मदद पहुंचने लगी है। उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ दिनों मे देशभर से ऑक्सीजन और मेडिकल से जुड़ीं अन्य दिक्कतें दूर हो जाएंगी। बता दे कि पिछले 24 घंटे में एक बार फिर रिकॉर्ड 3,79,164 नए केस आए। इनमें अब तक कि सबसे अधिक 3,646 मौतें हुईं। यह अच्छी बात है कि संक्रमण की स्पीड के साथ ही रिकवरी रेट भी बढ़ती जा रही है।
नई दिल्ली. कोरोन संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत की इस लड़ाई में अब दुनियाभर के मित्र देश मदद को आगे आए हैं। चाहे ऑक्सीजन कमी हो या दवाइयों, वेंटिलेटर या अन्य मेडिकल इक्विपमेंट्स की बात; दुनियाभर से भारत को मदद पहुंचने लगी है। उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ दिनों मे देशभर से ऑक्सीजन और मेडिकल से जुड़ीं अन्य दिक्कतें दूर हो जाएंगी। बता दे कि पिछले 24 घंटे में एक बार फिर रिकॉर्ड 3,79,164 नए केस आए। इनमें अब तक कि सबसे अधिक 3,646 मौतें हुईं। यह अच्छी बात है कि संक्रमण की स्पीड के साथ ही रिकवरी रेट भी बढ़ती जा रही है। एक दिन में 2,70,202 लोग ठीक हुए हैं। इससे पहले मंगलवार को 2,62,039 लोग ठीक हुए थे। अब तक कुल 1,50,78,276 लोग रिकवर हो चुके हैं।
ऑक्सीजन और अन्य सुविधाओं का UPDATE
pic.twitter.com/AZwZDS3aHA