Padma Award 2020: कुल 141 नामों का एलान, 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को मिलेगा पद्मश्री

Published : Jan 25, 2020, 09:14 PM ISTUpdated : Jan 25, 2020, 11:03 PM IST
Padma Award 2020: कुल 141 नामों का एलान, 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को मिलेगा पद्मश्री

सार

गणतंत्र दिवस से पहले पद्म पुरस्कारों का एलान किया गया है। इस बार कुल 7 हस्तियों को पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और गायक अदनान सामी का नाम भी इस सूची में शामिल है।

नई दिल्ली. गणतंत्र दिवस से पहले पद्म पुरस्कारों का एलान किया गया है। इस बार कुल 7 हस्तियों को पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और गायक अदनान सामी का नाम भी इस सूची में शामिल है। इसके अलावा कुल 16 हस्तियों को पद्म भूषण से नवाजा जाएगा। 84 साल के लंगर बाबा को भी इस बार सम्मानित किया जाएगा। अबकी बार किसी भी हस्ती को भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया गया है।  

इन पूर्व मंत्रियों को मिलेगा सम्मान

पूर्व केंद्रीय मंत्रियों-- अरूण जेटली, सुषमा स्वराज और जार्ज फर्नांडीस, ओलंपिक मुक्केबाज मैरी कॉम, मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरूद्ध जगन्नाथ को इस साल गणतंत्र दिवस पर पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, उद्योगपति आनंद महिंद्रा और वेणु श्रीनिवासन, ओलंपिक बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू, नगालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री एस सी जमीर और जम्मू कश्मीर के नेता मुजफ्फर हुसैन बेग को पद्म भूषण से नवाजा गया है।
 

जेटली, स्वराज और पर्रिकर को पद्मविभूषण मरोणोपरांत दिया गया है। इस साल 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सात प्रमुख हस्तियों को पद्म विभूषण के लिए चुना गया है जबकि पद्मभूषण के लिए 16 और पद्मश्री के लिए 118 लोग चुने गये हैं।

इन हस्तियों को मिलेगा पद्म विभूषण 

पद्म अवॉर्ड अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले लोगों को दिया गया है। इसमें खेल, कला और कई अन्य क्षेत्रों के लोगों को पद्म अवार्ड दिया गया है। अभिनेत्री कंगना रनौत को भी पद्म श्री से नवाजा जाएगा। भोपाल गैस पीड़ितों की आवाज कहे जाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल जब्बार खान को भी पद्म श्री से नवाजा जाएगा। पिछले साल 14 नवंबर को बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था। 

इन हस्तियों को मिलेगा पद्म भूषण 

लंगर बाबा को पद्म श्री अवार्ड 
चंडीगढ़ में रहने वाले जगदीश आहुजा को भी उनके काम के लिए पद्मश्री अवार्ड से नवाजा जाएगा। उन्हें लंगर बाबा के नाम से भी जाना जाता है। लंगर बाबा रोजा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़ में गरीब मरीजों और उनके परिजनों को फ्री में भोजन कराते हैं। इसके अलावा बाबा उन्हें कंबल और कपड़े भी देते हैं। उन्होंने 1980 से यह काम करना शुरू किया था।    

इन हस्तियों को मिलेगा पद्मश्री 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video