पद्म सम्मान: बालकृष्ण दोषी को आर्किटेक्ट का पहला पद्म विभूषण, पंडवानी गायिका उषा ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति का पांव छूकर लिया पद्मश्री

Published : Mar 22, 2023, 08:10 PM ISTUpdated : Mar 22, 2023, 09:40 PM IST
Padma Vibhushan to Balkrishna Doshi daughter recieving

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कार देकर सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने पहला पद्म सम्मान आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी को दिया।

Padma Award 2023 distribution ceremony: राष्ट्रपति भवन में बुधवार को 106 लोगों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कार देकर सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने पहला पद्म सम्मान आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी को दिया। दोषी की बेटी अपने पिता को मिले सम्मान को पद्म विभूषण को राष्ट्रपति के हाथों ग्रहण किया। जाने माने उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला को व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। बिड़ला परिवार को यह चौथा पद्म सम्मान था। पहले भी बिड़ला परिवार के तीन सदस्य पद्म सम्मान ग्रहण कर चुके हैं।

 

 

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी का पैर छूकर लिया आशीर्वाद

पंडवानी गायिका उषा को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। पंडवानी गायिका राष्ट्रपति भवन में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में पहुंची थी। वहां उन्होंने सम्मान लेने के पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पैर छूकर आशीर्वाद लिया, फिर सम्मान ग्रहण किया। इसके पहले अगली पंक्ति में बैठे पीएम नरेंद्र मोदी का उन्होंने पैर छूकर आशीर्वाद लिया। फिर वह पद्मश्री सम्मान लेने राष्ट्रपति के पास पहुंची। इस समारोह में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस.जयशंकर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

बिड़ला परिवार में चौथा पद्म पुरस्कार

मशहूर उद्योगपति घराना बिड़ला परिवार को चौथा पद्म पुरस्कार मिला है। कुमार मंगलम बिड़ला को बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके पहले उनके परिवार में तीन पुरस्कार मिल चुका है। इससे पहले उनकी मां राजश्री बिड़ला को पद्म भूषण सम्मान दिया गया था। कुमार मंगलम बिड़ला के दादा बसंत कुमार बिड़ला और उनके परदादा घनश्याम दास बिड़ला को भी पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। कुमार मंगलम बिड़ला को पद्मभूषण सम्मान दिया गया है।

इन प्रमुख लोगों को मिला पद्म विभूषण

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को मरणोंपरांत पद्म विभूषण दिया गया है। ओआरएस को बनाने वाले दिलीप महालनाबिस को पद्म विभूषण दिया गया है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप का अक्टूबर 2022 में कोलकाता में निधन हो गया था। नारायणमूर्ति की पत्नी व समाजिक कार्यों में सक्रिय सुधा मूर्ति को भी पद्म भूषण दिया गया है। सुधा मूर्ति अभी इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरमैन के रूप में सक्रिय हैं। 2006 में उनको पद्मश्री मिल चुका है। मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन को भी पद्म विभूषण दिया गया है। कर्नाटक के एसएम कृष्णा को लोक कार्य के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। श्रीनिवास वर्धन को विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी के लिए पद्म विभूषण दिया गया है। वह यूएसए में रहते हैं। जबकि बालकृष्ण दोषी को आर्किटेक्ट के क्षेत्र में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। मुलायम सिंह यादव, बालकृष्ण दोषी और डॉ.दिलीप महालनाबिस को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार दिए गए हैं।

यह भी पढ़े:

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक और आरोप: भारत में मिले अधिकतर गिफ्ट्स की जानकारी छुपाई, पोर्नस्टार मामले में मुश्किलों में है रिपब्लिकन लीडर

PREV

Recommended Stories

लोकसभा में SIR पर जोरदार बहस: राहुल गांधी का चैलेंज, अमित शाह बोले- हम डिबेट से पीछे नहीं हटते
Goa Nightclub Fire Case: लूथरा ब्रदर्स का दावा- हमें गलत तरीके से फंसाया जा रहा