इस साल रिकॉर्ड 40 OBC को मिला पद्म पुरस्कार, 2014 की तुलना में 28 गुना अधिक मिले नामांकन

2024 में 132 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 40 ओबीसी , 11 एससी और 15 एसटी को सम्मान मिला है। 62 हजार से अधिक लोगों ने सम्मान के लिए नामांकन किया था।

 

Vivek Kumar | Published : Jan 26, 2024 5:22 AM IST

नई दिल्ली। 2024 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। इस बार के पद्म पुरस्कार कई मामलों में खास हैं। पहली बार रिकॉर्ड नंबर में समाज के कमजोर वर्गों से आए लोगों को यह सम्मान मिला है। 40 ओबीसी , 11 एससी और 15 एसटी को सम्मान मिला है। वहीं, 9 ईसाई, 8 मुस्लिम, 5 बौद्ध, 3 सिख, 2 जैन और 2 पारसी को पुरस्कार मिले हैं।

132 लोगों को मिले पद्म पुरस्कार

2024 में 132 लोगों को देश और समाज के प्रति उनके योगदान को देखते हुए पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 2014 से तुलना की जाए तो 2024 में पद्म पुरस्कार के लिए 28 गुना अधिक नामांकन प्राप्त हुए। 62 हजार से अधिक लोगों ने सम्मान के लिए नामांकन किया था। 250 से अधिक एक्सपर्ट्स द्वारा इनमें से 132 लोगों का चुनाव किया गया।

देश के सभी हिस्से और समाज के सभी वर्गों से हैं पुरस्कार विजेता पद्म पुरस्कार पाने वाले लोग देश के सभी हिस्से और समाज के सभी वर्गों से हैं। 49 वृद्ध लोगों (80 वर्ष और अधिक) को आजीवन योगदान के लिए यह सम्मान मिला है। इनमें से 31 की उम्र 85 साल से अधिक, 15 की उम्र 90 साल से अधिक और 3 की उम्र 100 साल से अधिक है।

10 जिले ऐसे हैं जिनके लोगों को आजादी के बाद पहली बार पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन जिलों के नाम पूर्वी सियांग (अरुणाचल प्रदेश), चिरांग (असम), नारायणपुर और जशपुर (छत्तीसगढ़), मोरबी (गुजरात), कासरगोड (केरल), भिंड (मध्य प्रदेश), मंगन (सिक्किम), जनगांव और नारायणपेट (तेलंगाना) हैं। पद्म पुरस्कार पाने वाले लोग 32 राज्यों के 89 जिले से हैं। यह सम्मान सिर्फ बड़े शहरों के लोगों को नहीं मिला है, बल्कि पुरुलिया, बीकानेर, पूर्वी खासी हिल्स, बारगढ़, कूच बिहार, दरभंगा, पूर्वी सिंहभूम, गोमती, जशपुर, कोहिमा, मिर्जापुर, नारायणपुर और पश्चिम त्रिपुरा जैसे छोटे शहरों के लोगों को भी सम्मानित किया गया है।

इन्हें मिला पद्म पुरस्कार

पद्म विभूषण (5)

 

पद्म भूषण (17)

 

 

Share this article
click me!