Republic Day 2024: IT मंत्रालय की झांकी AI तकनीक पर, महिला शक्ति का शौर्य, जानें पहली बार होने वाले 10 बड़े फैक्ट्स

Published : Jan 26, 2024, 08:06 AM ISTUpdated : Jan 26, 2024, 01:31 PM IST
Republic Day parade

सार

दिल्ली के कर्तव्यपथ इंडिया गेट पर भारत की आन बान और शान समझी जाने वाली सेना के शौर्य का प्रदर्शन किया जाएगा। परेड के दौरान पहली बार महिला सैन्य शक्ति को भी दुनिया देखेगी। 

Republic Day 2024. गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कुछ न कुछ नया होता है, जिसे देखकर देश के लोग गर्व महसूस करते हैं। इस बार भी कई चीजें ऐसी हैं जो बिल्कुल नई हैं और पहली बार होने जा रही हैं। परेड की थी विकसित भारत रखी गई है। पहली बार तीनों सेनाओं की कमान महिला अधिकारियों के हाथों में होगी। मार्च पास्ट परेड करने वाली सभी टुकड़ियों को महिला अधिकारी ही लीड करेंगी। रॉयल इनफील्ड बुलेट पर सवार होकर महिला कमांडो हैरतअंगेज प्रदर्शन करने वाली हैं।

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार होने वाले 10 फैक्ट्स

  1. पहली बार 100 महिलाएं पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ प्रदर्शन करेंगी। यह महिलाएं अपने राज्यों की वेशभूषा में दिखाई देंगी।
  2. 30 राज्यों की 1500 महिला कलाकार पहली बार लोक नृत्य और शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत करेंगी।
  3. पहली बार तीनों सेनाओं की परेड को महिला अधिकारी ही लीड करेंगी। थलसेना की कमान शरण्या राव के हाथ में होगी।
  4. बीएसएफ और सीआईएसएफ का भी ऑल वुमन मार्चिंग और ब्रास बैंड परेड में शामिल रहेगा।
  5. दिल्ली पुलिस की टीम ऑल वुमन कांटिजेंट परेड का हिस्सा है। इसकी अगुवाई आईपीएस श्वेता करेंगी।
  6. पहली बार भारतीय सेना का मिसाइस सिस्टम परेड में शामिल है। इसका नेतृत्व भी महिला ऑफिसर करेगी।
  7. पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में 18 राज्यों की 1900 साड़ियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
  8. देश भर से करीब 13 हजार अतिथियों को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का न्यौता दिया गया है।
  9. पहली बार फ्रासिसी सेना की टुकड़ी और राफेल जेट एयरक्राफ्ट गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा है।
  10. आईटी मंत्रालय की झांकी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की तकनीकी पर आधारित होगा।

एयरफोर्स का यह जलवा दिखाई देगा

भारतीय वायुसेना की तरफ से फ्लाई पास्ट में टैंगेल फॉरमेशन दिखाया जाएगा। इसमें डॉर्नियर एयरक्राफ्ट शामिल रहेंगे। इस फारमेशन में सबसे पहले हेरिटेज एयरक्राफ्ट होगा। इसके पीछे दो डार्नियर एयरक्राफ्ट होंगे। टैंगल फारमेशन में 1971 में भारत-पाकिस्तान जंग को भी दर्शाया जाएगा। दुश्मन की जमीन पर कैसे सेना की टुकड़ी को ड्ऱॉप किया जाता है, यह मेन प्रदर्शन दिखाया जाएगा।

यह भी पढ़ें

गणतंत्र दिवस परेड 2024 LIVE: नए अंदाज में होगा 26 जनवरी का परेड, मैक्रों होंगे चीफ गेस्ट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
Terror Module: भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी, इन 2 राज्यों से 8 संदिग्ध गिरफ्तार