कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के समापन के बाद वीवीआईपी काफिला निकल चुका है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सलामी मंच से निकल चुके हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री वेलकम किया। पीएम मोदी ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों से भी मुलाकात की।
- Home
- National News
- गणतंत्र दिवस परेड 2024: वायुसेना फ्लाईपास्ट से परेड का समापन, भारत के शौर्य की साक्षी बनी पूरी दुनिया
गणतंत्र दिवस परेड 2024: वायुसेना फ्लाईपास्ट से परेड का समापन, भारत के शौर्य की साक्षी बनी पूरी दुनिया

Republic Day 2024. नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी 2024 की परेड बेहद खास रही। परेड की शुरूआत प्रतिवर्ष पारंपरिक बैंड से होती थी लेकिन इस बार देश की 100 महिला कलाकार सांस्कृतिक और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ परेड का श्रीगणेश किया। तीनों सेनाओं की सैन्य टुकड़ियों का नेतृत्व भी महिलाओं ने किया। महिला डेयरडेविल्स ने बाइक पर करतब दिखाए। पूरी दुनिया भारत के शौर्य, साहस और सैन्य ताकत की साक्षी बनी।
गणतंत्र दिवस: कर्तव्य पथ से निकला वीवीआईपी काफिला
गणतंत्र दिवस: राष्ट्रगान की धुन पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का समापन
कर्तव्य पथ पर वायुसेना के विमानों ने विजय फार्मेशन से आयोजन को समाप्त किया। इसके बाद सेना के बैंड पर भारत का राष्ट्रगान बजाया गया। मौजूद सभी दर्शकों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। फिर राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति ने कर्तव्य पथ से विदाई ली।
गणतंत्र दिवस परेड लाइव: वायुसेना के लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन
भारतीय वायुसेना विमानों ने आकाश में गजब के करतब दिखाए। वरूण फार्मेशम में सुखोई विमान शामिल रहे। इसके बाद भीम फार्मेशन का प्रदर्शन किया गया। वायुसेना के सी-17 विमान ने भीम फार्मेशन प्रदर्शित किया। इसके बाद जगुआर विमानों ने प्रदर्शन किए। इसके बाद वज्रांग फार्मेशन, मारूत फार्मेशन का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद राफेल विमानों ने विजय फार्मेशन का प्रदर्शन किया।
गणतंत्र दिवस परेड लाइव: भारतीय विमानों की आसमान में गर्जना
मोटरसाइकिल पर शानदार करतब दिखाने के बाद भारतीय वायुसेना ने आसमान में शानदार करतब दिखाया। पहले हेलीकॉप्र से प्रचंड फार्मेशन हुआ। इसके बाद वायुसेना ने तंगेल फार्मेशन का करतब दिखाया। इसके बाद अर्जुन फार्मेशन का प्रदर्शन किया गया।
गणतंत्र दिवस परेड लाइव: महिला सैनिकों ने दिखाए शानदार करतब
कर्तव्य पथ पर महिला सैनिकों ने गजब का प्रदर्शन किया। बुलेट पर शानदार बैलेंस के साथ महिला सैनिकों ने जो प्रदर्शन किया, वह चौंकाने वाला था। यह परेड हमेशा पुरूष सैनिक ही निकालते थे। बीएसएफ की महिला कार्मिकों ने योग से सिद्धि तक का प्रदर्शन किया। योग से मन का कनेक्शन कैसे होता है वह बुलेट पर दिखाया गया।
गणतंत्र दिवस परेड लाइव: विकसित भारत का संकल्प
भारतीय गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में संकल्प से सिद्धि तक गीत के माध्यम से भारत के भविष्य की भी परिकल्पना को सामने रखा गया। इसमें बताया गया कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र के सपने को लेकर आगे बढ़ रहा है। इसके लिए देश पांच मंत्र अपनाएगा। विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व करना, एकता और एकजुटता, मन में देश के विकास में योगदान की भावना।
गणतंत्र दिवस परेड लाइव: संकल्प से सिद्धि तक का प्रदर्शन
कर्तव्य पथ पर 1500 महिला कलाकारों ने वंदे भारतम और संकल्प से सिद्धि तक के गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया है। इसमें हर राज्य के नृत्य को शामिल किया गया। एक ही गाने पर अलग-अलग तरह के डांस को देखकर लोगों ने जमकर तालियां बजाई।
गणतंत्र दिवस परेड लाइव: 1500 महिला कलाकारों का भव्य प्रदर्शन
दिल्ली के कर्तव्य पथ पर देश भर से 1500 महिला कलाकारों ने अलग-अलग राज्यों के डांस फार्म को प्रदर्शित किया। देश में जितने भी तरह के डांस होते हैं, वह सब कुछ कर्तव्य पथ पर दिखाई दिया। इसमें सैकड़ों आदिवासी महिला डांसर भी शामिल हैं। यह रिपब्लिक डे परेड का सबसे खूबसूरत प्रदर्शन रहा।
गणतंत्र दिवस परेड लाइव: यूपी की झांकी में सबसे आगे रामलला
गणतंत्र दिवस परेड में यूपी की झांकी सबसे आकर्षण का केंद्र रही। इसमें अयोध्या राम मंदिर में विराजे रामलला सबसे आगे दिखाई दिए। झांकी के चारों तरफ सजावट की गई थी, मानों भगवान राम अयोध्या वापस आ रहे हैं। यह झांकी राज्य सरकार के प्रकाश उत्सव को प्रतिबिंबित करने वाली रही।
गणतंत्र दिवस परेड लाइव: विभिन्न मंत्रालयों की झांकी
कर्तव्य पथ पर विभिन्न मंत्रालयों की झांकियां निकाली जा रही हैं। आईटी मंत्रालय की तरफ से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की थीम पर झांकी निकाली गई। गृह मंत्रालय की तरफ से भारत के ग्रामीण इलाकों की झलक दिखाई गई। इसके ठीक बाद विदेश मंत्रालय की झांकी में भारत के वसुधैव कुटुंबकम की थीम को प्रतिबिंबित किया गया।
गणतंत्र दिवस परेड लाइव: राज्यों की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन
मार्चिंग पास्ट के बाद अब कर्तव्य पथ पर विभिन्न राज्यों की मनमोहक झांकियां निकाली जा रही हैं। सबसे पहले अरूणाचल प्रदेश की झांकी निकली। फिर हरियाणा और मणिपुर की झांकी निकाली गई। आत्मनिर्भर भारत की थीम पर मध्य प्रदेश की झांकी। इसके बाद ओडिशा, छत्तीसरगढ़ और राजस्थान की शानदार झांकियां निकलीं।
गणतंत्र दिवस परेड लाइव: एनसीसी और राष्ट्रीय सेवायोजन दस्ता पहुंचा
राष्ट्रीय कैडेट कोर और राष्ट्रीय सेवायोजन की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। इसमें 148 छात्राओं ने हिस्सा लिया। बैंड का प्रतिनिधित्व भी छात्राओं ने ही किया। इससे पहले सीमा सुरक्षा बल की ऊंट टुकड़ी ने मनमोहक परेड में हिस्सा लिया।
गणतंत्र दिवस परेड लाइव: राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता पहुंचे
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं ने भी मार्च पास्च किया। इन बच्चों को बहादुरी, कला संस्कृति, इनोवेशन, साइंस, समाज सेवा, स्पोर्ट्स के क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन करने के लिए सम्मान दिया जाता है।
गणतंत्र दिवस परेड लाइव: महिला अधिकारियों ने किया लीड
गणतंत्र दिवस परेड में तीनों सेनाओं की पहली बार महिला अधिकारियों ने लीड किया। यह भारत की नारी शक्ति के लिए गौरव गाथा का दिन बन गया है। इतिहास में पहली बार नारी शक्ति ने कर्तव्यपथ पर नेतृत्व कर देश की करोड़ों महिलाओं को आत्मविश्वास से भर दिया।
गणतंत्र दिवस परेड लाइव: एसएसबी और दिल्ली पुलिस का मार्च
दिल्ली पुलिस और एसएसबी की टीम ने कर्तव्य पथ पर मार्च पास्ट किया है। एसएसबी की अगुवाई कमांडेंट नैंसी सिंगला ने किया। जबक दिल्ली पुलिस की महिला बैंड को सब इंपेक्टर रूयंगुनुओ केंसे ने किया।
गणतंत्र दिवस परेड लाइव: भारतीय नौसेना की झांकी में नारी शक्ति
कर्तव्य पथ पर इंडियन नेवी की झांकी निकाली गई है। इसमें नारी शक्ति का शौर्य दिखाया गया है। इसके अलावा भारत ने अपने आत्मनिर्भर संकल्प को कैसे पूरा किया, वह भी परिलक्षित किया है।
गणतंत्र दिवस परेड लाइव: सेना की रॉकेट रेजिमेंट ने दिखाई ताकत
भारतीय सेना की रॉकेट रेजिमेंट ने कर्तव्यपथ पर रॉकेट हथियारों के साथ प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व 262 फील्ड रेजिमेंट की लेफ्टिनेंट प्रियंका सेवदा ने किया। अंकिता चौहान के नेतृत्व में इलेक्ट्रिक वेलफेयर रेजिमेंट का परेड हुआ।
गणतंत्र दिवस परेड लाइव: राजपूताना राइफल्स की परेड
दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राजपूताना राइफल्स के जवानों ने परेड की है। इसके बाद मराठा रेजिमेंट और जाट रेजिमेंट की बैंड का परेड निकाला गया है। भारतीय सेना की अलग-अलग टुकड़ियां परेड कर रही हैं।
गणतंत्र दिवस परेड लाइव: मोबाइल ब्रिजिंग दस्ते ने की परेड
रैपिड इंजीनियर रेजिमेंट के कैप्टन सुमन सिंह के नेतृत्व में कोर ऑफ इंजीनियर्स के सर्वत्र मोबाइल ब्रिजिंग सिस्टम का दस्ता कर्तव्य पथ से गुजरा। इसके बाद अगली टुकड़ी मोबाइल ड्रोन जैमर सिस्टम और सिग्नल कोर के एडवांस रेडियो फ्रीक्वेंसी मानिटरिंग की रही। फिर 3 इलेक्ट्रॉनिंक वारफेयर बटालियन का एडवांस रेडियो फ्रीक्वेंसी मॉनिटरिंग सिस्टम की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर परेड किया है।
गणतंत्र दिवस परेड लाइव: फ्रांस के बाद रूसी टैंकों की गर्जना
फ्रांस की सेना का मार्चिंग पास्ट हुआ और इसके बाद रूसी टैंक भी कर्तव्य पथ पर उतरे। यह टैंक चार तरह के गोला बारूद को दाग सकता है। इसकी मारक क्षमता 5 हजार मीटर तक है।