10 PHOTOS: CM रेखा गुप्ता को पकड़कर रो पड़ी Vinay Narwal की पत्नी

Published : Apr 23, 2025, 08:42 PM IST

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान नेवी अफसर विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी सीएम रेखा गुप्ता से लिपटकर रो पड़ीं। 

PREV
110

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का बुधवार (23 अप्रैल) को करनाल में अंतिम संस्कार हुआ।

210

नरवाल के पार्थिव शरीर को पहलगाम से दिल्ली लाया गया, जहां उनकी पत्नी हिमांशी सीएम रेखा गुप्ता के गले लग फफक पड़ीं।

310

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को श्रद्धांजलि देतीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता। इस दौरान विनय नरवाल अमर रहे और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे।

410

नेवी के अफसर विनय नरवाल के परिजनों से मुलाकात करतीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता।

510

विनय नरवाल की पत्नी को सांत्वना देतीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। 

610

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पति विनय नरवाल के ताबूत से लिपटकर रो पड़ीं उनकी पत्नी।  

710

लेफ्टिनेंट नरवाल के पार्थिव शरीर को दोपहर 4 बजे पहलगाम से पहले दिल्ली और फिर करनाल लाया गया। 

810

लेफ्टिनेंट नरवाल को आतंकियों ने सोमवार को पहलगाम की बैसरन घाटी में नाम पूछने के बाद सिर में गोली मारी थी। उस वक्त उनकी पत्नी साथ थीं।

910

नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को उनकी बहन और चचेरे भाई ने मुखाग्नि दी।

1010

दिल्ली एयरपोर्ट पर लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पार्थिव शरीर से लिपटकर रो पड़ीं पत्नी हिमांशी।

Recommended Stories