मोदी के खिलाफ पाक मंत्री ने ट्वीट किया वीडियो, लेकिन उल्टा पड़ा दांव, सामने आया पाकिस्तान का झूठ

18 अगस्त को पाकिस्तान के मंत्री अली हैदर जैदी ने पुलिस लाठीचार्ज का एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें दावा किया गया कि यह कश्मीर में महिलाओं पर अत्याचार का वीडियो है। लेकिन जब वीडियो की पड़ताल की गई तो पाकिस्तान का झूठ पकड़ा गया।
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 20, 2019 10:35 AM IST / Updated: Aug 20 2019, 04:09 PM IST

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि खराब करने के लिए पाकिस्तान हर संभव कोशिश कर रहा है। ताजा मामला 18 अगस्त का है। जब पाक के समुद्री मामलों के मंत्री अली हैदर जैदी ने पुलिस लाठीचार्ज का एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें दावा किया कि यह कश्मीर में महिलाओं पर अत्याचार को दर्शाता है। हालांकि जब वीडियो की पड़ताल की गई तो पाकिस्तान का झूठ पकड़ा गया। 

पाकिस्तान के मंत्री ने क्या लिखा ?
पाकिस्तान के मंत्री अली हैदर जैदी ने लाठीचार्ज का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "दुनिया को यह देखना चाहिए कि कश्मीर में मोदी सरकार क्या रही है। जब सारी दुनिया सो रही है तो उत्तर का हिटलर पैदा हो गया है। डोनॉल्ड ट्रंप को तुरंत भारत पर व्यापारिक प्रतिबंध लगा देने चाहिए, इससे पहले कि इसे रोकना मुश्किल हो जाए।" मंत्री के ट्वीट पर 6,300 से ज्यादा लाइक और 5,000 से अधिक बार रीट्वीट किया गया।

क्या है वीडियो का सच ?

 
निष्कर्ष 
पड़ताल करने पर पता चला कि वीडियो 2 साल पुराना है। यह कश्मीर नहीं बल्कि हरियाणा का है, जो 2017 से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसका कश्मीर से कोई लेना-देना नहीं है।  
 

Share this article
click me!

Latest Videos

अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला