पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, पुंछ में मोर्टार के गोले दागने से 6 लोग हुए घायल

Published : Oct 01, 2019, 11:37 AM IST
पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, पुंछ में मोर्टार के गोले दागने से 6 लोग हुए घायल

सार

रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने आज (मंगलवार) सुबह करीब पौने आठ बजे पुंछ जिले के शाहपुर और किरनी सेक्टरों में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी कर और मोर्टार के गोले दागकर सीजफायर का उल्लंघन किया।’’

जम्मू (Jammu). पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में अग्रिम चौकियों और गांवों पर मंगलवार को मोर्टार के गोले दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की और अंतिम सूचना मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने आज (मंगलवार) सुबह करीब पौने आठ बजे पुंछ जिले के शाहपुर और किरनी सेक्टरों में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी कर और मोर्टार के गोले दागकर सीजफायर का उल्लंघन किया।’’

अब तक 2000 से ज्यादा सीजफायर कर चुका है पाकिस्तान
पुंछ में पाकिस्तानी बलों की गोलीबारी में रविवार को छह लोग घायल हो गए थे। अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान ने इस साल नियंत्रण रेखा पर 2,000 से अधिक बार सीजफायर का उल्लंघन किया, जिनमें 21 लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं। भारत ने कई बार पाकिस्तान से कहा है कि उसके बल 2003 के सीजफायर समझौते का पालन करे और नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति बनाए रखें।

 

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Neha Bohra Controversy: ब्राह्मणों पर टिप्पणी से भड़के महाकाल के पुजारी, सरकार से की बड़ी मांग! देखिए पूरा बयान
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के चुनाव में वो 11 भारतीय चेहरे! कौन बनेगा सांसद, गवर्नर और मेयर?