पाकिस्तान की ओछी हरकत, सैनिकों ने किया सीजफायर का उल्लंघन, मिला करारा जवाब

Published : Sep 14, 2019, 05:07 PM IST
पाकिस्तान की ओछी हरकत, सैनिकों ने किया सीजफायर का उल्लंघन, मिला करारा जवाब

सार

अधिकारी ने बताया कि अंतिम जानकारी मिलने तक दोनों ही तरफ से भारी गोलीबारी हो रही थी।

जम्मू. अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे हुए गांवों और अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान सैनिकों ने शनिवार को मोर्टार से गोले दागे और भारी गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बालाकोट और मानकोट क्षेत्र में सुबह दस बजे गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। इसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने माकूल जवाब दिया।

जिला उपायुक्त राहुल यादव ने दी जानकारी 

अधिकारी ने बताया कि अंतिम जानकारी मिलने तक दोनों ही तरफ से भारी गोलीबारी हो रही थी। पुंछ के जिला उपायुक्त राहुल यादव ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और सीमा पर रहने वाले लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षा के लिए कदम उठाने की सलाह दी गई है।

 

भारत के जवाब से उड़े पाक आर्मी के होश

जानकारी के अनुसार, हाजीपुर सेक्‍टर में भी पाक आर्मी ने सीजफायर का उल्लंघन कर भारी गोलीबारी की, जिसके बाद भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना ने अपनी कार्रवाई में सीमा पार से गोलीबारी कर रहे दो पाकिस्‍तानी सैनिकों को ढेर कर दिया। जिसके बाद पाकिस्‍तानी सेना के होश उड़ गए और वह अपने सैनिकों के शवों को वापस ले जाने की कोशिश करने लगे, लेकिन इंडियन आर्मी की तरफ से जारी गोलीबारी के कारण वह एलओसी के पास से अपने सैनिकों के शव ले जाने की हिम्‍मत नहीं कर पा रहे थे। जिसके बाद उनकी तरफ से सफेद झंडा दिखा कर अपने सैनिकों के शवों को उठा कर ले गए।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट
काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग