पटना साहिब लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, बीजेपी के रवि शंकर प्रसाद 153846 वोटों से जीते

Published : Jun 04, 2024, 04:36 AM ISTUpdated : Jun 05, 2024, 01:17 AM IST
PATNA SAHIB Lok Sabha Election Result 2024

सार

PATNA SAHIB Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा इलेक्शन 2024 में पटना साहिब सीट पर भाजपा के रवि शंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) जीत गये हैं। कांग्रेस के अंशुल अविजीत (Anshul Avijit) को हार मिली है।

PATNA SAHIB Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा इलेक्शन 2024 में पटना साहिब सीट पर भाजपा के रवि शंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) को जीत मिली है। रवि शंकर प्रसाद को 588270 वोट मिले हैं। कांग्रेस के अंशुल अविजीत (Anshul Avijit) को 434424 वोट और इंडिपेंडेंट कैंडिडेट राकेश शर्मा को 9943 वोट मिले हैं।

पटना साहिब लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के रवि शंकर प्रसाद को जीत मिली थी।

- रवि शंकर प्रसाद ने अपनी संपत्ति 23.52 करोड़ रुपए बताई थी।

- 2014 के आम चुनाव में भाजपा के शत्रुघ्न सिन्हा को जीत मिली थी।

- शत्रुघ्न सिन्हा अब टीएमसी में हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति 131.74 करोड़ रुपए बताई थी।

- 2009 में भाजपा के शत्रुघ्न सिन्हा ने जीत दर्ज की थी।

- ग्रेजुएट तक पढ़ाई करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने तब अपनी संपत्ति 15 करोड़ बताई थी।

- 2004 तक इस सीट को पटना के नाम से जाना जाता था।

- 2004 में राजद के रामकृपाल यादव को जीत मिली थी।

नोटः पटना साहिब लोकसभा चुनाव 2019 में 2146008 वोटर थे, 2014 में 1946249 वोटर थे। 2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद 607506 वोट सांसद बने थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा को 284657 वोट से हराया था। उन्हें 322849 वोट मिला था। वहीं, पटना साहिब लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी प्रत्याशी और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा 485905 वोट पाकर सांसद चुने गए थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार कुणाल सिंह को हराया था। उन्हें 220100 वोट मिला था।

ये भी पढ़ें

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?