महबूबा ने की भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ, कहा-भारतवासी राहुल गांधी का करें समर्थन, वह देश बचाने हैं निकले

Published : Oct 09, 2022, 07:56 PM IST
महबूबा ने की भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ, कहा-भारतवासी राहुल गांधी का करें समर्थन, वह देश बचाने हैं निकले

सार

महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी पर कमेंट करते हुए कहा कि वे राहुल गांधी को शहजादा कहकर मजाक उड़ाते हैं। क्योंकि वह भारत को जोड़ने के लिए सड़क पर हैं। खराब मौसम का सामना करते हुए, देश और उसके लोकतांत्रिक संस्थानों को एकजुट करने और उनकी रक्षा करने के लिए वह सबसे आगे दिख रहे हैं और जो देशभक्त होने का दावा कर रहे हैं वह सारी सरकारी संस्थाओं को बेचने में लगे हुए हैं।

Mehbooba Mufti praises Bharat Jodo Yatra: जम्मू-कश्मीर की सियासत में एक दूसरे के खिलाफ रही दो पार्टियों की राह एक होती नजर आ रही है। बीजेपी के साथ मिलकर सत्ता संभाल चुकी पीडीपी ने भारत जोड़ो यात्रा की खुलकर तारीफ की है। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भारत जोड़ो यात्रा की सराहना करते हुए इसे लोकतंत्र की मजबूती की ओर उठाया गया कदम बताया है। पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा कि 'भारत जोड़ी यात्रा' का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी का लोगों को समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस यात्रा से देश व लोकतांत्रिक संस्थानों को बचाने के लिए निकले हैं, भारतवासियों को उनका साथ देना चाहिए।

गांधी परिवार ने देश के लिए बलिदानी दी 

महबूबा मुफ्ती ने राहुल गांधी की तारीफ करने के साथ ही विरोधियों द्वारा गांधी परिवार पर किए जा रहे हमले का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भाजपा द्वारा निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वह गांधी परिवार से हैं जिनका देश के लिए बलिदान का इतिहास रहा है। लेकिन खेल संस्थाओं में बीजेपी नेताओं के लड़कों की नियुक्तियां किस आधार पर की जा रही हैं। जिनको बल्ला तक कभी पकड़ने नहीं आया वह भारत के सबसे बड़े क्रिकेट बोर्ड के महत्वपूर्ण पद पर हैं। पहले बीजेपी अपने अंदर झांके तक दूसरों पर अंगुलियां उठाए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पंडित जवाहर लाल नेहरू को बदनाम कर रहे हैं। नेहरू ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जेल गए और एक मजबूत भारत की नींव रखी। उन्होंने कहा कि गांधी और भाजपा के राजवंशों के बीच अंतर यह है कि उनके परिवार का राष्ट्र के लिए एक लंबा योगदान था क्योंकि नेहरू स्वतंत्रता संग्राम के दौरान एक दशक से अधिक समय तक जेल में रहे थे, जबकि उनकी दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा कि मुझे एक भाजपा नेता का नाम बताएं जो देश की आजादी के लिए जेल गया, अपने प्राणों की आहुति दी हो।

राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हैं क्योंकि वह भारत जोड़ रहे

महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी पर कमेंट करते हुए कहा कि वे राहुल गांधी को शहजादा कहकर मजाक उड़ाते हैं। क्योंकि वह भारत को जोड़ने के लिए सड़क पर हैं। खराब मौसम का सामना करते हुए, देश और उसके लोकतांत्रिक संस्थानों को एकजुट करने और उनकी रक्षा करने के लिए वह सबसे आगे दिख रहे हैं और जो देशभक्त होने का दावा कर रहे हैं वह सारी सरकारी संस्थाओं को बेचने में लगे हुए हैं। उन्होंने भाजपा पर धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र से डरने का आरोप लगाते हुए आरोप लगाया कि उसने अपने निहित राजनीतिक हितों के लिए देश को धर्म और क्षेत्रों के नाम पर विभाजित किया है।

यह भी पढ़ें:

देश का पहला सौर उर्जा गांव बना गुजरात का मोढेरा, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

बड़े नेताओं व फेमस कमर्शियल लोकेशन्स को उड़ाने की LTTE की साजिश का पर्दाफाश, तमिलनाडु में NIA का रेड

शिवसेना का चुनाव चिह्न तीर-धनुष सील, उद्धव ठाकरे और शिंदे गुट की लड़ाई के बीच ECI का फैसला

Nobel Prize Winners 2022: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार पाने वालों की पूरी लिस्ट, प्रोफाइल... 

Medical education in Hindi medium: मध्य प्रदेश में MBBS की पढ़ाई होगी हिंदी में, अमित शाह करेंगे लोकार्पण

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो