प्रियंका का भाजपा पर आरोप "यूपी सरकार की किसान हित की बातें केवल विज्ञापनों तक सीमित"

Published : Sep 25, 2019, 01:11 PM IST
प्रियंका का भाजपा पर आरोप "यूपी सरकार की किसान हित की बातें केवल विज्ञापनों तक सीमित"

सार

प्रियंका ने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, "उत्तर प्रदेश भाजपा ने किसान हित की बात केवल विज्ञापन और बिलबोर्ड तक सीमित कर रखी है।"

नई दिल्ली (New Delhi). कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में किसानों को पहले कर्जमाफी के नाम पर छला गया और अब उनका अपमान भी किया जा रहा है।

प्रियंका ने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, "उत्तर प्रदेश भाजपा ने किसान हित की बात केवल विज्ञापन और बिलबोर्ड तक सीमित कर रखी है।" उन्होंने दावा किया कि किसानों को उनके पैसों का भुगतान नहीं हो रहा। बिजली ढंग से आती नहीं मगर उनके बिजली के बिल बढ़ा दिए गए। कर्जमाफी के नाम पर छला गया। उनका अपमान भी किया जा रहा है।"

प्रियंका ने जो खबर साझा की, उसके मुताबिक सहारनपुर जिले में बिजली विभाग और पुलिस के उत्पीड़न से परेशान एक किसान के बेटे ने पिछले दिनों जहर खाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली थी। इसके विरोध में किसानों ने सड़क जाम कर दी।

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]

PREV

Recommended Stories

पैसेंजर्स ने सुनाई IndiGo से मिले दर्द की कहानीः फ्लाइट कैंसिल-स्टाफ ने बंद कर ली खिड़की
वंदे मातरम् विवाद क्या है? जानें 1937 में कांग्रेस ने इसके कुछ पद क्यों हटा दिए थे