चीन के झूठ की खुली पोल, गलवान में मारे गए थे सैनिक; चीनी जवान के कब्र की फोटो हुई लीक

पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में 15 जून को भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस खूनी झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे, जबकि चीन के 40 सैनिक मारे गए थे। हालांकि, चीन ने अपने सैनिकों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

Asianet News Hindi | Published : Aug 30, 2020 7:57 AM IST

बीजिंग. पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में 15 जून को भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस खूनी झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे, जबकि चीन के 40 सैनिक मारे गए थे। हालांकि, चीन ने अपने सैनिकों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। लेकिन अब पहली बार चीन के सैनिक की कब्र वायरल हो रही है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, चीनी सेना पीएलए में तेजी से असंतोष बढ़ रहा है। यही कारण है कि यह फोटो दुनिया के सामने आई है। 

भारतीय रक्षा सूत्रों के मुताबिक, भारत के पास इस बात के सबूत हैं कि झड़प में बड़ी संख्या में चीनी सैनिक मारे गए थे। हालांकि, भारत कभी भी दूसरे देश के सैनिकों की मौत के बारे में बयान नहीं देता। चीनी सेना में बढ़े अंसतोष की वजह से ही यह फोटो वायरल हुई है। 

क्या है फोटो में?
चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट  Weibo पर चीनी सैनिक के कब्र की फोटो वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि यह फोटो गलवान झड़प में मारे गए चीनी सैनिक की कब्र है। इसमें दिख रहा है कि यह एक 19 साल के सैनिक की कब्र है, जिसकी मौत भारत-चीन सीमा रक्षा संघर्ष जून 2020 में हो गई थी। बताया जा रहा है कि सैनिक फुजियान प्रांत का है। कब्र पर सैनिक की यूनिट का नाम 69316 भी लिखा है। यह यूनिट गलवान में तैनात चीनी टुकड़ी है। 

चीन ने नहीं स्वीकार की सैनिकों की मौत की बात
लद्दाख में गलवान घाटी में 15 जून भारत और चीन की सेनाएं आमने सामने आ गई थीं। चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों पर कांटेदार लाठियों से हमला कर दिया था। इस घटना में 20 जवान शहीद हो गए थे। वहीं, चीन के भी 40 सैनिक मारे गए थे। हालांकि, चीन ने इसे कभी स्वीकार नहीं किया। हालांकि, घटनास्थल पर चीनी हेलिकॉप्टर देखे गए थे, जो घायल और मृत सैनिकों को लेकर गए थे। चीन ने यह तो कहा था कि उसके सैनिक मारे गए हैं, हालांकि, ये नहीं बताया था कितने सैनिक मारे गए। 

Share this article
click me!