रेल मंत्री के घर चोरी, चोर ने मेल आईडी के जरिए कई महत्वपूर्ण दस्तावे लीक करने का शक

Published : Oct 03, 2019, 09:33 AM ISTUpdated : Oct 03, 2019, 11:16 AM IST
रेल मंत्री के घर चोरी, चोर ने मेल आईडी के जरिए कई महत्वपूर्ण दस्तावे लीक करने का शक

सार

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल के घर से चोरी करने वाले युवक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से बरामद सेल फोन पर रेलवे और वित्त मंत्रालय से जुड़े कुछ जरूरी दस्तावेज मिले हैं। इन दस्तावेजों को तीन अलग-अलग ईमेल एड्रेस पर भेजा है। पुलिस को शक है कि आरोपी कुछ लोगों को महत्वपूर्ण सूचना दे रहा था।

नई दिल्ली. केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल के घर से चोरी करने वाले युवक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से बरामद सेल फोन पर रेलवे और वित्त मंत्रालय से जुड़े कुछ जरूरी दस्तावेज मिले हैं। इन दस्तावेजों को तीन अलग-अलग ईमेल एड्रेस पर भेजा है। पुलिस को शक है कि आरोपी कुछ लोगों को महत्वपूर्ण सूचना दे रहा था। बता दें कि 28 वर्षीय विष्णु कुमार विश्वकर्मा पीयूष गोयल के घर नौकर था। जिसने पिछले महीने रेल मंत्री के मुंबई स्थित आवास पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। 

3 साल से गोयल के घर काम कर रहा था युवक
मामला उस वक्त सामने आया जब गोयल के घर से कुछ चांदी के बर्तन और पीतल के सामान गायब हो गए। जिसके बाद चोरी की एफआईआर मुंबई के गामदेवी पुलिस स्टेशन में दर्ज करा दी गई थी। बता दें कि आरोपी पिछले 3 सालों से केंद्रीय मंत्री के घर काम कर रहा था। आरोपी युवक के पास से मिला फोन को साइबर सेल को भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस डिलिट किए गए मेल की रिकवरी की कोशिश कर रही है। और आरोपी के अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

London Rented House Fire: लंदन में 2 भारतीय छात्रों की मौत, एक की हालत गंभीर
मेनका गुरुस्वामी से लेकर बाबुल सुप्रियो तक, कौन हैं TMC के राज्यसभा कैंडिडेट, जिन पर ममता ने जताया भरोसा?