
PM Modi Global Buddhist Summit. 20 अप्रैल को दिल्ली में आयोजित होने वाले बैद्धिस्ट समिट (Global Buddhist Summit) के उद्घाटन सत्र को पीएम मोदी (PM Modi) संबोधित करेंगे। यह आयोजन नई दिल्ली के होटल अशोक में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। नई दिल्ली में आगामी 20-21 अप्रैल को ग्लोबल बौद्धिस्ट समिट (Global Buddhist Summit) का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दुनिया के 30 देशों के कुल 180 बौद्ध धर्मगुरू जुटेंगे और मानवता की समस्याओं का समाधान ढूंढेंगे।
PM Modi करेंगे संबोधित
नई दिल्ली के होटल अशोक में ग्लोबल बौद्धिस्ट समिट का उद्घाटन 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे किया जाए। यह कार्यक्रम दो दिन का है और 20-21 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस आयोजन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। इसका विषय वैश्विक चुनौतियां और उसका समाधान होगा। इस कार्यक्रम में बौद्ध धर्म गुरू, संघ पदाधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों के स्कॉलर शामिल होंगे। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में दुनिया के सामने आ रही चुनौतियों और उसके समाधान पर चर्चा की जाएगी।
भारत की नीतियों पर भी चर्चा
यह कांफ्रेंस भारत के उस एप्रोच का हिस्सा है जिसमें दुनिया में बढ़ रही कट्टरता और देशों के बीच राजनैतिक समस्याओं का समाधान करना है। इस दौरान भारत की नीतियों पर भी चर्चा की जाएगी। यह आयोजन दिल्ली में आयोजित भारत-इंडोनेशिया के बीच शांति और हार्मोनी के लिए किए गए प्रयास के बाद आया है। यह दो दिवसीय कांफ्रेंस नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कंफडरेशन की तरफ से आयोजित किया जा रहा है।
इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कंफडरेशन
इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कंफडरेशन के जनरल सेक्रेटरी डॉ. धम्मपिय ने बताया कि दुनिया के सामने चल रही कई तरह की समस्याओं पर मंथन किया जाएगा। दुनिया में बढ़ रही कट्टरता पर विचार होगा और बुद्ध के मध्यम मार्ग पर चलकर बैलेंस बनाने की कोशिश की जाएगी। ताकि इन समस्याओं का निष्कर्ष निकाला जा सके। कांफ्रेंस के दौरान मोरल और कल्चरल डिग्रेडेशन, धार्मिक टकराव, भ्रष्टाचार, खाद्य पदार्थों और पानी की कमी, बेरोजगारी, गरीबी, कुपोषण जैसे गंभीर मुद्दों का भी समाधान खोजने की कोशिश की जाएगी।
यह भी पढ़ें
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.