मन की बात: PM मोदी ने दी प्रकाशपर्व की शुभकामनाएं, कहा- कर्नाटक में गुरु नानकदेव ने दूर की पानी की समस्या

Published : Oct 27, 2019, 12:16 PM ISTUpdated : Oct 27, 2019, 12:46 PM IST
मन की बात: PM मोदी ने दी प्रकाशपर्व की शुभकामनाएं, कहा- कर्नाटक में गुरु नानकदेव ने दूर की पानी की समस्या

सार

पीएम मोदी ने प्रकाश पर्व की याद दिलाते हुए कहा कि, मेरे प्यारे देश वासियों आने वाले 12 नवंबर को 550 वां प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा। यह सिखों का एक बड़ा महापर्व होता है।

नई दिल्ली. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अक्टूबर दिन रविवार को दूरदर्शन पर प्रसारित मन की बात कार्यक्रम में देश वासियों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में मोदी ने सिखों के महापार्व प्रकाश पर्व की भी बात की। उन्होंने 12 नवंबर को होने वाले 550 वें प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए गुरू नानक देव के विषय में बताया।

पीएम मोदी ने प्रकाश पर्व की याद दिलाते हुए कहा कि, मेरे प्यारे देश वासियों आने वाले 12 नवंबर को 550 वां प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा। यह सिखों का एक बड़ा महापर्व होता है। गुरू नानक सिखों के धर्म गुरू थे। उनके जीवन से हमें सीख लेनी चाहिए उनके उपदेशों को याद करना चाहिए।

मन की बात में मोदी ने दिवाली की शुभकामनाएं दी, कहा- इंदिरा जी की हत्या से देश को बड़ा धक्का लगा 

गुरू नानक देव ने सेवाभाव को हमेशा सर्वोपरी रखा

गुरू नानक सिर्फ देश के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में दुनिया के कई देशों में लोग उनके आदर्शों को मानते हैं। मैं तेहरान जैसे देशों में वहां के गुरूद्वारों में अपनी यात्रा को कभी नहीं भूल सकता। गुरू नानक जीवन भर सदैव सेवा में तत्पर रहे। उन्होंने जहां भी कदम रखा वहां के लोगों की समस्याओं को खत्म किया। उन्होंने सेवाभाव को हमेशा सर्वोपरी रखा। वे छुआछूत जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ सदैव मजबूती से खड़े रहे। वे अपने समय में सबसे अधिक यात्रा करने वाले व्यक्ति रहे। उन्होंने सबका दिल जीता। उन्होंने कई यात्राएं की जिससे वह लोगों को प्रभावित करते रहे। 

गुरू देव के जीवन से लें प्रेरणा-

श्री गुरू नानक देव जी ने अपना संदेश दूर दूर तक पहुंचाया। सद्भावना और सेवा भावना का संदेश लेकर पर वह हर जगह गए और सेवा संतों से मिले। माना जाता है कि असम के सुविख्यात संत शंकरदेव भी उनसे प्रभावित थे। उन्होंने हरिद्वार की पवित्र भूमि यात्रा की और वहां गुरूद्वारा स्थापित करवाया। वह बौद्ध धर्म और दूसरे धर्मों के भी इतने ही समर्थक थे। 

आसमान से कुछ ऐसा दिखा अयोध्या, हेलीकॉप्टर से उतरे राम से लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की PHOTOS

नानद देव ने इस्लामिक देशों की भी यात्रा की-

वह दक्षिण अफ्रीका तक यात्रा करते रहे और कर्नाटक में बिधर में यात्रा के दौरान वहां की पानी की समस्या को देखते हुए उन्होंने उसका समाधान किया। वहां गुरू नानक की जीरा साहब नाम से एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। उनकी सभी यात्राओं को उदासी कहा जाता है एक उदासी के दौरान गुरू देव कश्मीर भी गए और तिब्बत भी। अपनी एक यात्रा के दौरान नानद देव ने इस्लामिक देशों की भी यात्रा की। अंत में पीएम मोदी ने प्रकाश पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनको शीष नमन किया। जिसके साथ ही उन्होंने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

पायलट को मारने पर उतारू हुए यात्री, इंडिगो की किस फ्लाइट में और क्यों मचा हंगामा
कौन हैं NIA के नये मुखिया राकेश अग्रवाल? जानिए इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड