पीएम मोदी और अमित शाह ने दी राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई

 प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Oct 1, 2019 5:35 AM IST

नई दिल्ली (New Delhi). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।

प्रधान मंत्री ने किया ट्वीट 
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भारत को उनकी अंतरदृष्टि और नीतिगत मामलों के बारे में समझ से काफी लाभ हुआ है ।  गरीबों और पिछड़ों को सशक्त बनाने के प्रति उनके जुनून को देखा जा सकता है।’’ प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हैं।

Latest Videos

 

 

गृहमंत्री ने भी ट्विटर पर दी बधाई
भाजपा अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह ने भी राष्ट्रपति को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। शाह ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ।’’ शाह ने कहा कि 130 करोड़ भारतीयों के कल्याण के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय है। हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के आपके प्रयास सभी को प्रेरित करते हैं। ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूँ।

 

 

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का जन्म एक अक्टूबर 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था।

 

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता