
नेशनल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। लगातार तीसरी बार पीएम भारत की सत्ता संभाल रहे हैं। प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाइयों का तांता सुबह से लगा हुआ है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत देश भर के तमाम नेता और कार्यकर्ता उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं। वहीं आज अपने जन्मदिन के मौके पर पीएम ओडिशा के दौरे पर भी रहेंगे और प्रदेशवासियों को कई सारी सौगात देंगे। पीएम मोदी देश के 14वें प्रधानमंत्री हैं और जवाहर लाल नेहरू के बाद तीन बार सत्ता संभालने वाले पहले पीएम भी हैं। पीएम ने सभी देशवासियों को धन्यवाद दिया है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने दी पीएम को बधाई
पीएम मोदी को राष्ट्रपति ने उनके 74वें जन्मदिन पर बधाई दी है। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा है, 'आपने अपने व्यक्तित्व और कार्यों से भारत की प्रतिष्ठा को विश्व में और बढ़ाया है। मेरी कामना है कि राष्ट्रहित में उठाया कदम हमेशा सफल हो। ढेर सारी शुभकामनाएं। "
पढ़ें पीएम मोदी का फेवरेट खाना, लिस्ट में है 50000 रु. प्रति किलो की ये चीज
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को जन्मदीन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश भर के 140 करोड़ लोगों का जीवन सुखमय बनाने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई।
महाराष्ट्र के सीएम एकानाथ शिंदे ने भी दी बधाई
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 74वें जन्मदिन पर पीएम मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी के बेहतर स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करता हूं। उनके नेतृत्व में भारत आर्थिक रूप से मजबूत बन रहा है।
अरविंद केजरीवाल ने भी दी बधाई
पीएम मोदी के जन्मदिन पर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर पीएम को 74वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी हैं। केजरीवाल हाल ही में जेल से बेल पर रिहा हुए हैं।
सैंड आर्ट बनाकर सुदर्शन पटनायक ने पीएम को दी बधाई
सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक रेत पर अपनी अद्भुत कलाकृतियों के लिए जाने जाते है। कई सारे ईवेंट्स पर वह सैंड आर्ट्स बनाकर लोगों का दिल जीतते हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन पर भी सुदर्शन ने उनकी रेत से एक कलाकृति बनाकर बधाई दी है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.