PM Modi Chaupal in Pakaria: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के पकरिया में पीएम मोदी ने चौपल लगाकर लोगों से संवाद किया। आदिवासी समुदायों, स्वयंसहायता समूहों की महिलाएं और विभिन्न सांस्कृतिक टोलियों से पीएम मोदी ने सौहार्दपूर्ण मुलाकात किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शहडोल के लालपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ करने के बाद पकरिया गांव पहुंचे। इसके पहले लालपुर में उन्होंने लाभार्थियों को सिकल सेल जेनेटिक स्टेटस कार्ड भी वितरित किया। पीएम ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किया।
210
लालपुर के बाद पीएम मोदी, शहडोल जिले के पकरिया गांव पहुंचे। यहां गांव के लोग उनके स्वागत के बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
310
उन्होंने आदिवासी समुदाय के नेताओं, स्वयं सहायता समूहों, समितियों के नेताओं और ग्राम फुटबॉल क्लबों के कप्तानों के साथ बातचीत की।
410
गांव में ही आम के बगीचा में चौपाल लगाया गया था। आम के बगीचा में ही ग्रामीण परिवेश बनाया गया था। खाट पर लोग बैठकर पीएम मोदी से संवाद किए।
510
चौपाल महिलाएं बच्चों को लेकर पहुंची थी। पीएम मोदी बच्चों को दुलारते-पुचकारते नजर आए।
610
महिलाओं के साथ आए उनके बच्चे भी देश के प्रधानमंत्री को अपने पास पाकर खुश दिखे।
710
आदिवासी युवाओं और स्वयंसहायता समूहों का पीएम मोदी ने संवाद के दौरान हौसला आफजाई किया।
810
पीएम मोदी ने संवाद के दौरान इनकी समस्याओं को सुना और सरकार द्वारा उनके उत्थान के लिए उठाए गए कदमों के बारे में विस्तृत चर्चा की।
910
पीएम मोदी के स्वागत के लिए चौपाल को जनजातीय परंपरा अनुसार आम के पत्तों, केला के पत्तों से सजाया गया था। पूरा बगीचा गोबर से लीपा गया था।
1010
पीएम मोदी के स्वागत में आदिवासी और लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.