
PM Modi conferred with 14 countries Highest Honours: नरेंद्र मोदी ने 2014 में देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। दो बार से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके पीएम कार्यकाल के दौरान 14 देशों ने अपने देश का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान दिया है। 14 देशों के अलावा यूनाइटेड नेशन्स ने भी उनको अपना सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया है। राज्यमंत्री वी.मुरलीधरन ने दावा किया कि भारत के प्रधानमंत्री को सर्वोच्च पुरस्कार देशों द्वारा प्रदान करना उनके राजनैतिक कौशल और नेतृत्व की स्पष्ट मान्यता क्षेत्रीय व वैश्विक लेवल पर है। इन 14 पुरस्कारों के साथ, पीएम मोदी को 2018 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा यूएन चैंपियन ऑफ द अर्थ अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।
सम्मानित करने वालों में सात इस्लामिक देश भी शामिल
संसद में केंद्रीय राज्यमंत्री वी.मुरलीधरन ने पीएम नरेंद्र मोदी को विभिन्न देशों से मिले सर्वोच्च सम्मान संबंधी आंकड़ों को साझा किया। संसद को दिए आंकड़ों के मुताबिक, 14 देश जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं, उनमें सात इस्लामिक देश भी शामिल हैं। राज्यमंत्री वी.मुरलीधरन ने दावा किया कि भारत के प्रधानमंत्री को सर्वोच्च पुरस्कार देशों द्वारा प्रदान करना उनके राजनैतिक कौशल और नेतृत्व की स्पष्ट मान्यता क्षेत्रीय व वैश्विक लेवल पर है। इन 14 पुरस्कारों के साथ, पीएम मोदी को 2018 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा यूएन चैंपियन ऑफ द अर्थ अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।
किस देश ने दिया कौन सा सर्वोच्च सम्मान
पीएम नरेंद्र मोदी को सऊदी अरब ने अपने देश का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान जोकि किंग अब्दुल अजीज के नाम पर है, से 2016 में सम्मानित किया। 2016 में ही अफगानिस्तान ने अपने राष्ट्रीय सम्मान, स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान से सम्मानित किया। 2018 में ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन से सम्मानित किया गया। साल 2019 में पांच देशों ने अपने राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया। 2019 में यूएई ने ऑर्डर ऑफ जॉयद तो रूस ने ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्यू, मालदीव ने ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंगाइस्ड रुल ऑफ इज्जुदीन तो बहरीन ने किंग हमद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां से सम्मानित किया। 2010 में ही यूएस ने लीजन ऑफ मेरिट से सम्मानित किया। 2020 में भूटान ने अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया। भूटान ने ऑर्डर ऑफ द ड्रैगन किंग से सम्मानित किया। 2021 में फिजी ने ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किया। इस साल 2023 में चार देशों ने पीएम मोदी को अपने यहां सम्मानित किया। पापुआ न्यू गिनी ने ऑर्डर ऑफ लोगाहाऊ से तो मिस्र ने ऑर्डर ऑफ द नील से सम्मानित किया। फ्रांस ने ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया तो ग्रीस ने भी ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें:
लोकसभा से 13 विपक्षी सांसद सस्पेंड, निलंबित सदस्यों में 9 कांग्रेसी-जानें क्यूं हुआ एक्शन
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.