देशवासियों के नाम PM मोदी का लेटर, कहा- स्वदेशी अपनाओ, 10% कम यूज करो तेल

Published : Oct 21, 2025, 11:22 AM ISTUpdated : Oct 21, 2025, 11:30 AM IST
PM Modi Letter To Indian Citizens

सार

PM Modi Letter To Indian Citizens: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर, स्वदेशी अभियान और सभी भाषाओं के सम्मान पर विशेष जोर दिया।

PM Modi Letter To Indian Citizens: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक पत्र में देश की उपलब्धियों के बारे में बताया और लोगों से कुछ अपीलें भी कीं। पीएम मोदी ने पत्र में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया और बताया कि GST कम होने से देश में हजारों करोड़ रुपये की बचत हुई। उन्होंने लोगों से कहा कि वे स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और अपने खाने में तेल का इस्तेमाल 10% तक कम करने की बात कही। 

पीएम मोदी ने देशवासियों के नाम लिखा खत

मेरे प्यारे देशवासियों,

इस दीपावली के पावन अवसर पर आप सभी को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के बनने के बाद यह दूसरी दीपावली है। प्रभु श्रीराम हमें मर्यादा का पालन करना सिखाते हैं और अन्याय के खिलाफ खड़े होने की शिक्षा भी देते हैं। इसे हमने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी देखा। ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने मर्यादा का पालन करते हुए अन्याय का जवाब भी दिया। इस दीपावली की खास बात यह है कि देश के कई जिलों और दूर-दराज़ क्षेत्रों में पहली बार दीप जले हैं। ये वही जिले हैं, जहां पहले नक्सलवाद और माओवादी आतंक था, जिसे जड़ से खत्म किया गया है। अब वहां लोग विकास की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं और देश के संविधान पर भरोसा जताते हैं। यह देश की बड़ी उपलब्धि है।

इसके अलावा, हाल ही में देश में नेक्स्ट जनरेशन सुधार भी शुरू किए गए हैं। नवरात्रि से पहले GST की दरें कम हुई हैं, जिससे देशवासियों को हजारों करोड़ रुपये की बचत हो रही है। विश्व में कई चुनौतियों के बीच भारत स्थिरता और संवेदनशीलता का प्रतीक बनकर उभर रहा है। आने वाले समय में हमारा देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है।

विकसित और आत्मनिर्भर भारत की इस यात्रा में एक नागरिक के तौर पर हमारा प्रमुख दायित्व है- हम देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाएं। हम स्वदेशी अपनाएं और गर्वसे कहें ये स्वदेशी है। हम एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को बढ़ाएं। हम हर भाषा का सम्मान करें। हम स्वच्छता का पालन करें। हम अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। भोजन में तेल की मात्रा 10 प्रतिशत कम करें और योग को अपनाएं। ये सारे प्रयास हमें और गति सेविकसित भारत की ओर ले जाएंगे।

दीपावली हमें यह भी सिखाती है कि जब एकदीप दूसरे दीप को जलाता है,तो उसका प्रकाश कम नहीं होता बल्कि और बढ़ता है। इसी भावना से, हमें भी इस दीपावली पर अपने समाज में, अपने आसपास, सद्भाव, सहयोग और सकारात्मकता के दीप जलाने हैं। एक बार फिर आपको दीप पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं।

आपका, नरेंद्र मोदी

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं NIA के नये मुखिया राकेश अग्रवाल? जानिए इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड
Odisha Crime: खेलती बच्ची को बहलाकर ले गया दादा, फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया