पीएम ने लोगों को दिया श्रीहरिकोटा जाने का अवसर, लेकिन करना होगा यह काम

पीएम नरेंद्र मोदी रविवार 28 जुलाई को 11 बजे मन की बात की।

Asianet News Hindi | Published : Jul 28, 2019 3:32 AM IST / Updated: Jul 28 2019, 11:54 AM IST

नई दिल्ली. पीएम नरेंद्र मोदी रविवार 28 जुलाई को 11 बजे मन की बात कार्यक्रम को ऑन ऐयर किया। यह उनके दूसरे कार्यकाल का दूसरा कार्यक्रम है और रेडियो पर 55वां कार्यक्रम था। इस दौरान पीएम ने कई महत्वपूर्ण और सामाजिक मुद्दों पर बात की।   

पीएम मोदी ने इन मुद्दे पर की बात...

पीएम मोदी ने हर बार की तरह इस बार भी लोगों से कार्यक्रम में बात करने के लिए सुझाव मंगाए थे। जिसके लिए लोगों ने ढेर सारे संदेश और सुझाव भी भेजे, जिस पीएम ने अपने मन की बात रखी। मन की बात कार्यक्रम के दौरान उन्होंने किताबों और पीएम मोदी मोबईल ऐप के बारे में भी बात की। इसके अलावा चंद्रयान-2, जल संरक्षण, A-set मिसाइल, स्वच्छ भारत अभियान, अमरनाथ और केदरानाथ यात्रा के बारे में बात की।

लोगों को श्रीहरिकोटा जाने का दिया अवसर

पीएम मोदी ने मन की बात के दौरान बताया कि उन्होंने इस बार एक क्वीज कॉम्पिटिशन रखी है, जो कि विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र से जुड़ा रहेगा। इसमें देश के सभी कोने से युवक और युवती की भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इसके साथ ही पीएम ने कहा कि जो इस कॉम्पीटिशन में जीतेगा उसे सितंबर महीने में श्रीहरिकोटा जाने का अवसर मिलेगा। इसकी पूरी जानकारी mygov.in पर 1 अगस्त को उपलब्ध करा दी जाएगी।

'मन की बात' के मुद्दे...

 1. नरेंद्र मोदी ऐप पर परमानेंट बुक्स कॉर्नर बनाने की बात कही और लोगों से सुझाव मांगा।

2. जल संरक्षण पर बात की और जल संरक्षण के लिए लोगों की पहल की तारीफ की।

3. मेघालय बना वॉटर प्लानर का पहला राज्य, राज्य सरकार को दी बधाई।

4.  जल संरक्षण करने के लिए नुक्कड़ नाटक और फिल्म के जरिए संदेश देने की बात कही ।

5. कैंसर से पीड़ित बच्चों के बारे में भी बात की, जिन्होंने देश का नाम खेल जगत में रोशन किया है।
  
6. चंद्रयान-2 के बारे में बात की और लोगों को गर्व महसूस कराया। 

7. A-set मिसाइल के बारे में बात की, जो कि दूसरी सेटेलाइट को मात्र 15 मिनट में नष्ट करती है।

8. चंद्रयान-2 से विश्वास और  निर्भिकता की सीख मिली- पीएम

9. स्वच्छ भारत अभियान पर बात की और सभी उपलब्धियों को गिनाया।

10. कश्मीर के बैक टू विलेज कार्यक्रम के बारे में लोगों को अवगत कराया और तारीफ भी की।

11. बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सहयोग की बात की।

12.अमरनाथ यात्रा का जिक्र किया, इस बार 4 साल में सबसे अधिक श्रद्धालु आए।

13. केदारनाथ जाने का किया अनुरोध, भारत के सौंदर्य को देखने की गुजारिश की।

14. लोगों से आने वाले 'मन की बात' कार्यक्रम के लिए मांगे और भी सुझाव।

Share this article
click me!