पीएम मोदी मन की बात@100: हिमालय की स्वच्छता से लेकर सेवा-सद्भावना तक...जानें 100वें एपिसोड में PM ने क्या-क्या कहा?

Published : Apr 30, 2023, 12:04 PM IST
Mann ki Baat Set

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात का 100वां एपिसोड पूरा किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी। पीएम ने कहा कि हर महीने हजारों संदेश देने वाले देशवासी और श्रोता बधाई के पात्र हैं।

PM Modi Mann Ki Baat@100. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 100 एपिसोड पूरे होने पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने 100वें एपिसोड में उन अनसंग हीरोज से बात की जिन्होंने बदलाव की पटकथा लिखी। इस खास मौके पर यूनेस्को की डीजी ने भी पीएम मोदी को बधाई दी। 3 अक्टूबर 2014 से शुरू हुआ यह कार्यक्रम 30 अप्रैल 2023 को 100 एपिसोड पूरा कर चुका है। पीएम ने देश के लोगों और श्रोताओं को शुभकामनाएं दीं।

मन की बात@100: पीएम मोदी ने हरियाणा के सुनील से बात की

पीएम मोदी ने कहा कि हमने हरियाणा से ही बेटी बचाओ अभियान शुरू किया। हमने सुनील जी से ही सीखकर सेल्फी विद डॉटर शुरू किया जो कि ग्लोबल बन गया। यही वजह है कि बेटी बचाओ अभियान सफल हुआ।

मन की बात@100: महिलाओं की उपलब्धियों पर पीएम मोदी ने की चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने कार्यक्रम के माध्यम से नारी शक्ति को नमन किया है। हमने छत्तीसगढ़ की आदिवासी महिलाओं से बात की है। तमिलनाडु की आदिवासी महिला टेराकोटा कप्स बनाती हैं। यहीं की 20 हजार महिलाएं जल संरक्षण पर काम करती हैं। पीएम मोदी जम्मू कश्मीर के मंजूर अहमद से बात कर रहे हैं।

मन की बात@100: मणिपुर की विजयशांति से पीएम मोदी ने बात की

मणिपुर की विजयशांति से प्रधानमंत्री मोदी ने बात की। विजयशांति कपड़े बनाने का काम करती हैं और उनके साथ इस वक्त 30 महिलाएं जुड़ी हैं, जो संख्या बहुत जल्द 100 तक पहुंचने वाली हैं। पीएम मोदी ने विजयशांति के काम की तारीफ की और लोकल फॉर ग्लोबल की शुभकामनाएं दीं।

मन की बात@100: हर घर तिरंगा मुहिम पर की चर्चा

पीएम मोदी ने कहा कि हमने भारतीय खिलौना उद्योग को बढ़ाने की शुरूआत इसी मन की बात से की। पीएम मोदी ने प्रदीप सांगवान से बात की। हिमालय को हील करने का अभियान प्रदीप सांगवान ने चलाया है। पीएम मोदी ने उनसे बात की और नेक काम के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रदीस सांगवान ने कहा कि मन की बात में जिक्र होने के बाद हमारा काम काफी बढ़ गया है।

मन की बात@100: डोमेस्टिक टूरिज्म पर पीएम मोदी ने की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब भी आपको विदेश जाने का मन करे तो पहले देश के 15 टूरिस्ट प्लेस की यात्रा करें। पीएम ने सियाचीन में जीरो प्लास्टिक पर बात की।

मन की बात@100: यूनेस्को की डीजी से पीएम मोदी ने बात की

मन की बात के 100वें एपिसोड पर यूनेस्को की डीजी ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत की समृ्द्ध परंपरा और संस्कृति बेहद महत्वपूर्ण है। दुनिया का सबसे बड़ा देश भारत जिस तरह से आगे बढ़ रहा है, वह अनुकरणीय हैं। यूनेस्को की डीजी ने शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण को लेकर भारत के प्रयासों की सराहना की है।

मन की बात@100: जी20 की अध्यक्षता पर पीएम मोदी ने की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चरैवेति-चरैवेति कहकर मन की बात समाप्त की। पीएम मोदी ने कहा कि देशवासियों के सामर्थ्य ने लोगों को प्रेरणा दी है। मन की बात हमेशा सद्भावना, सेवा भावना से आगे बढ़ा। मन की बात से हुई शुरूआत आज देश की नई परंपरा बन रही है। पीएम मोदी ने आकाशवाणी के साथियों का धन्यवाद किया। उन्होंने ट्रांसलेटर्स को भी आभार व्यक्त किया। देश भर के टीवी चैनल, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का भी आभार व्यक्त किया। अंत में पीएम ने भारत के लोगों और भारत में आस्था रखने वालों का भी आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें

Mann Ki Baat@100: UN हेडक्वार्टर में होगा मन की बात का लाइव ब्रॉडकास्ट, जानें कितनी भाषाओं सुना जाता है यह कार्यक्रम?

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट
काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग