
Mann Ki Baat@100. न्यूयार्क के यूएन हेडक्वार्टर में मन की बात का लाइव ब्रॉडकास्ट किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम नया इतिहास रच डालाऔर 100वां एपिसोड ग्लोबल बन गया। यह कार्यक्रम 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ और 99 एपिसोड पूरे हुए। 30 अप्रैल को मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया। यह कार्यक्रम भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लोगों का ध्यान खींचने वाला है क्योंकि 100वें एपिसोड में इतिहास बन चुका है।
पीएम मोदी मन की बात: भारत के लोगों को जोड़ता है कार्यक्रम
पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम भारत के लोगों को जोड़ने वाला आयोजन होता है। इसमें पीएम मोदी महिलाओं, युवाओं, किसानों और समाज के विभिन्न तबकों से सीधी बात करते हैं। समाज के उन लोगों को दुनिया के सामने लाते हैं, जो साधारण जीवन जीते हुए देश और समाज के लिए विशेष काम करते हैं। यही वजह है कि यह कार्यक्रम पूरे देश में लोकप्रिय हो चुका है।
पीएम मोदी मन की बात: 22 भारतीय और 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारण
पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 22 भारतीय भाषाओं में किया जाता है। इसके साथ ही इसका प्रसारण 11 विदेशी भाषाओं में भी होता है। इसमें फ्रेंच, चाइनीज, इंडोनेशिया, तिब्बती, बर्मीज, बलूची, अरबी, पश्तू, पर्सियन, दारी और स्वाहिली जैसी भाषाएं शामिल हैं। मन की बात कार्यक्रम ऑल इंडिया रेडियो के 500 ब्रॉडकास्ट सेंटर से प्रसारित किया जाता है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि करीब 100 करोड़ लोग मन की बात कार्यक्रम से जुड़ते है।
पीएम मोदी मन की बात: इन मुद्दों पर संवाद करते हैं प्रधानमंत्री
पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से समाज के चेंजमेकर्स से सीधा संवाद करते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से वे स्वच्छता, सैनिटेशन, हेल्थ, वेलनेस, जल संरक्षण और सस्टेनिबिलिटी जैसे मुद्दों पर अक्सर चर्चा करते हैं। बीजेपी ने मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को यादगार बनाने के लिए हर विधानसभा में आयोजन किया है ताकि लोग यह प्रोग्राम सुन सकें।
यह भी पढ़ें
Man Ki Baat@100: सैंड आर्टिस्ट ने कुछ यूं सेलिब्रेट किया 100वां एपिसोड, अब तक के सफर की दिखी झलक
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.