Mann Ki Baat: सद्गुरू से लेकर अक्षय कुमार-विश्वनाथन आनंद तक...जानें 2024 के लिए किसने क्या दिए फिटनेस टिप्स

Published : Dec 31, 2023, 12:02 PM ISTUpdated : Dec 31, 2023, 01:01 PM IST
PM Modi fitness secret

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 108वें एपिसोड में सबसे ज्यादा चर्चा फिटनेस की करी है। उन्होंने खासतौर से देश के युवाओं से कहा कि सफलता का आनंद तभी है, जब आप फिट रहेंगे। 

PM Mann Ki Baat. पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान फिट रहो, हिट रहो का नारा दिया। पीएम ने कहा कि देश जिस गति से विकास कर रहा है, इसका सबसे ज्यादा लाभ भारतीय युवाओं को होने वाला है। हर युवा तभी आनंद ले पाएगा, जब वह फिट रहेगा। पीएम मोदी ने शारीरिक फिटनेस के साथ ही मानसिक फिटनेस पर भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कई मशहूर हस्तियों को फिटनेस टिप्स देने के लिए आमंत्रित किया। आइए जानते हैं किसने क्या फिटनेस टिप्स दिए...

सद्गुरू जग्गी वासुदेव का फिटनेस टिप्स

सद्गुरू जग्गी वासुदेव ने फिटनेस पर बात करने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद किया और कहा कि हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी मानसिक फिटनेस है। इसके सही भोजन, सही व्यायाम, योग और भरपूर नींद जरूरी है। सद्गुरू ने युवाओं को फिट रहने के लिए व्यायाम की जरूरत पर बल दिया।

क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर का फिटनेस टिप्स

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि हम क्या खाते हैं, कब खाते हैं यह सबसे ज्यादा जरूरी है। कौर ने कहा कि पीएम मोदी ने बाजरे के बारे में बताया है, यह सुपाच्य होने के साथ बहुत ही पौष्टिक है। इसके अलावा हमें 7 घंटे की भरपूर नींद जरूर लेनी चाहिए।

ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद का फिटनेस टिप्स

शतरंज के ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद ने कहा कि मैं मेंटल फिटनेस के लिए योगा करता हूं। सप्ताह में दो दिन कार्डियो करता हूं। फ्लेक्सिबिलिटी, वेट ट्रेनिंग, स्टेमिना बढ़ाने के एक्सरसाइज जरूरी हैं। मेंटल फिटनेस, सांस कंट्रोल करना जरूरी है। हमें शांत रहकर फोकस रहने की आदत डालनी चाहिए। साथ ही कम से कम 7-8 घंटे की अच्छी नींद तो सबको लेनी चाहिए।

फिल्म स्टार अक्षय कुमार का फिटनेस टिप्स

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने कहा हमारे लिए नेचुरल फिटनेस ज्यादा जरूरी। हेल्दी खाना चाहिए, क्या अच्छा है, क्या खराब इसे लेकर डॉक्टर की सलाह मानें। फिल्म स्टार की बॉडी को फॉलो न करें। किसी को देखकर गलत तरीके से शार्टकट अपनाते हैं, ऐसे शार्टकट से बॉडी फूल जाती है लेकिन अंदर से खोखली हो जाती है। फिटनेस एक तपस्या है, यह कॉफी या नूडल नहीं है, जो दो मिनट में हो जाएगा। नए साल के लिए संकल्प लें नो केमिकल नो शार्टकट। मेडिटेशन करें और फिल्टर वाली लाइफ नहीं फिट वाली लाइफ जियो।

तगड़ा रहो स्टार्टअप के रिषभ मल्होत्रा का फिटनेस टिप्स

रिषभ मल्होत्रा फिटनेस स्टार्टअप तगड़ा रहो चलाते हैं। बेंगलुरू के रिषभ ने कहा कि भारत के पारंपरिक व्यायाम में आगे करना मकसद है। कहा कि गदा और मुदगल व्यायाम हजारों साल पुराना है। हम इसे आधुनिक फार्म में वापस लेकर आए हैं। भारत में कई प्राचीन व्यायाम हैं जिसे अपनाना चाहिए। गदा व्यायाम से सब कुछ किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें

PM Mann Ki Baat: पीएम ने गिनाईं देश की उपलब्धियां-फिट इंडिया से लेकर नए संकल्प की बात

 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो