प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 दिसंबर 2023 को मन की बात कार्यक्रम का 108वां एपिसोड प्रसारित कर रहे हैं। यह प्रधानमंत्री का मासिक कार्यक्रम है, जिसमें वे आम लोगों से देश की प्रगति और नई चीजों पर बात करते हैं। 

PM Mann Ki Baat. पीएम मोदी ने मन की बात के 108वें एपिसोड के बारे में कहा कि 108 का यह अंक असीम आस्था से जुड़ा हुआ है। इसलिए यह मेरे लिए खास बन गया है। हमने मन की बात से कई तरह की प्रेरणा पाई है। हम इसे आगे लेकर बढ़ेंगे। कल का सूर्योदय नए साल का सुबह होगा। यह 2024 का पहला सूर्योदय होगा। आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हमारे देश ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं

इस साल भारत ने कई उपलब्धियां हासिल की है। हमने नारी शक्ति वंदन बिल इसी साल पास किया। कई लोगों ने मुझे जी20 समिट की सफलता याद दिलाई। दिवाली पर रिकॉर्ड बिजनेस ने साबित किया कि हर भारतीय लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा दे रहा है। हमारे चंद्रयान-3 मिशन की सफलता की चर्चा हो रही है। हमारी महिला वैज्ञानिकों को देखकर पूरा देश गौरव महसूस करता है। नाटू नाटू को ऑस्कर मिला तो पूरा देश झूम उठा। स्पोर्ट्स में हमने शानदार प्रदर्शन किया। एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा मेडल जीते। एशियन पैरा गेम्स में मेडल जीते। वनडे वर्ल्डकप में हमारे खिलाड़ियों ने पूरे देश का दिल जीत लिया। महिला खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्डकप में शानदार प्रदर्शन किया है।

आजादी का अमृत महोत्सव

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान कहा कि जो देश इनोवेशन में पिछड़ जाता है, वह विकास में पिछड़ जाता है। आज हम इनोवेशन के एरिया में पूरी दुनिया में आगे हैं। भारतीय यूनिवर्सिटीज ने वर्ल्ड में नया कीर्तिमान स्थापित किया। भारत की इन सफलताओं से हमें गर्व करना है और नया संकल्प लेकर आगे बढ़ना है। पीएम ने कहा मेरे परिवारजनों भारत को लेकर हर तरफ जो आशा और उत्साह है, उसकी चर्चा की। भारत जब विकसित होगा तो सबसे ज्यादा लाभ युवाओं को मिलेगा लेकिन युवा को तभी लाभ होगा जब वे फिट होंगे। लाइफ स्टाइल डिजीज को दूर करना है। फिट इंडिया के लिए जो रिस्पांस आया है, वह हमें उत्साह से भर रहा है।

मन की बात का पूरा वीडियो

YouTube video player

यह भी पढ़ें

नए साल के लिए क्या है पीएम मोदी की विश लिस्ट? प्रधानमंत्री ने दिया दिलचस्प जवाब-आप भी जानें