
पुणे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और पत्रकार अरुण शौरी से अस्पताल में मुलाकात की है। अरुण शौरी 1 दिसंबर से पुणे के अस्पताल में भर्ती हैं। अरुण शौरी मोदी सरकार के मुख्य आलोचकों में से एक हैं। शौरी ने प्रशांत भूषण, यशवंत सिन्हा के साथ सुप्रीम कोर्ट में राफेल डील में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए याचिका दायर की थी। इसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया।
पीएम मोदी ने शौरी से मुलाकात के बाद फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, मैंने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी से मुलाकात की। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। काफी अच्छी बातचीत हुई। हम उनकी लंबी आयु की कामना करते हैं।
वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे हैं शौरी
अरुण शौरी काफी चर्चित पत्रकार रहे हैं। वे इंडियन एक्सप्रेस और टाइम्स ऑफ इंडिया के संपादक भी रहे। शौरी 1998 से 2010 तक दो बार राज्यसभा सांसद रहे। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय और सूचना प्रसारण मंत्रालय भी संभाला। 2009 में पार्टी को लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद उन्होंने जवाबदेही को लेकर सवाल किए थे।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.