
Modi Cabinet 3.0: नरेंद्र मोदी ने रविवार (9 जून) को राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह में 72 मंत्रियों के साथ देश के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार शपथ ली। हालांकि, ये पहली पहली बार होगा, जब साल 2014 के बाद बीजेपी को अन्य पार्टियों की मदद से सरकार बनाने का मौका मिला है। इस बार बीजेपी नेतृत्व पार्टी की NDA गठबंधन में JDU, TAD जैसे महत्वपूर्ण पार्टियों का साथ है। इस बार मोदी कैबिनेट 3.0 में 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल होंगे। NDA के नए मंत्रिमंडल में 33 लोग पहली बार केंद्रीय मंत्री के रूप में शामिल हुए हैं,जिनमें बिहार से चिराग पासवान, केरल से सुरेश गोपी, तेलंगाना से बंदी संजय कुमार, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और महाराष्ट्र से शिवसेना के प्रतापराव जाधव शामिल हैं।
अन्य पहली बार मंत्रिमंडल में आने वालों में जॉर्ज कुरियन (केरल), मुरलीधर मोहोल (महाराष्ट्र), रक्षा खडसे (महाराष्ट्र), सुकांत मजूमदार (पश्चिम बंगाल), सीआर पाटिल (गुजरात) और वी सोमन्ना (कर्नाटक) मनोहर लाल खट्टर (हरियाणा) और एचडी कुमारस्वामी (कर्नाटक) टीडीपी के के राममोहन नायडू और चंद्रशेखर पेम्मासानी; जेडीयू के ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर, RLD के जयंत चौधरी, एलजेपी के शामिल है।
भाजपा की तरफ से शपथ लेने वाले पहले लोग
रवनीत सिंह बिट्टू, जितिन प्रसाद के अलावा भाजपा से पहली बार चुनाव लड़ रहे नेता ने भी शपथ ग्रहण किया हैं। इसकमें कमलेश पासवान (उत्तर प्रदेश), सुकांत मजूमदार (पश्चिम बंगाल), दुर्गा दास उइके (मध्य प्रदेश), राज भूषण चौधरी (बिहार), सतीश दुबे (बिहार), संजय सेठ (झारखंड), सी आर पाटिल (गुजरात), भागीरथ चौधरी (राजस्थान), हर्ष मल्होत्रा (दिल्ली), वी सोमन्ना (कर्नाटक), सावित्री ठाकुर (एमपी) प्रतापराव जाधव (महाराष्ट्र), जॉर्ज कुरियन (केरल), कीर्ति वर्धन सिंह (यूपी), तोखन साहू (छत्तीसगढ़), भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा (आंध्र प्रदेश), निमुबेन बांभनिया (गुजरात), मुरलीधर मोहोल (महाराष्ट्र), पाबित्रा मार्गेरिटा (असम) ) और बंदी संजय कुमार (तेलंगाना) भी पहली बार भाजपा में शामिल हुए हैं।
ये भी पढ़ें: केंद्र में आते ही एक्शन में दिखे PM मोदी, किसानों के लिए खोला पैसों का पिटारा, जानें क्या लिया फैसला?
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.