पीएम मोदी ने भारी बारिश से तबाही झेल रहे महाराष्ट्र का हाल जाना, सीएम उद्धव से फोन पर की बात

Published : Jul 22, 2021, 10:34 PM IST
पीएम मोदी ने भारी बारिश से तबाही झेल रहे महाराष्ट्र का हाल जाना, सीएम उद्धव से फोन पर की बात

सार

महाराष्ट्र में बारिश ने भारी तबाही मचाई है. बारिश की वजह से पूरे राज्य में  बड़े पैमाने पर नुकसान की खबरें हैं.

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात कर बारिश से मची तबाही का हाल जाना। पीएम मोदी ने सीएम ठाकरे से भारी बारिश व बाढ़ से हुई बर्बादी से निपटने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के हालात पर काफी देर तक चर्चा की और बरसात से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जनहानि पर भी दुःख जताया। कहा कि केंद्र सरकार महाराष्ट्र के लोगों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास करेगी। वह इस आपदा से निपटने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं ताकि सभी लोग सुरक्षित रहें।


 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

TMC से शिवसेना तक टूटन का असर: मैजिक नंबर' के करीब NDA! क्या होगा बड़ा राजनीतिक उलटफेर?
Top 10 Morning News: सत्ता, साजिश और सौदेबाजी! देश-दुनिया में आखिर क्या पक रहा है?