NCW Foundation Day: बेटियों के करियर-पढ़ाई में शादी बाधक ना बने, इसलिए शादी की उम्र बढ़ा रहेः पीएम मोदी

कार्यक्रम का विषय 'शी द चेंज मेकर' (She, the changemaker) था। राष्ट्रीय महिला आयोग स्थापना दिवस पर इस कार्यक्रम को मनाने का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाना है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 31, 2022 12:07 PM IST / Updated: Feb 25 2022, 07:41 PM IST

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 30वें राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने समाज में बदलाव ला रही महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में तरक्की के लिए जितना ही पुरुषों का योगदान रहा उससे कम कहीं भी महिलाओं का नहीं है। प्रधानमंत्री सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मेलन को संबोधित कर समाज में महिलाओं के जागरूकता पर संदेश दे रहे थे। 

पीएम मोदी ने अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि आज बदलते हुए भारत में महिलाओं की भूमिका का निरंतर विस्तार हो रहा है। इसलिए राष्ट्रीय महिला आयोग की भूमिका का विस्तार भी आज समय की मांग है। उन्होंने कहा कि आज देश के सभी महिला आयोगों को अपना दायरा भी बढ़ाना होगा और अपने राज्य की महिलाओं को नई दिशा भी देनी होगी।

Latest Videos

सात सालों में महिलाओं के लिए नीतियां अधिक संवेदनशील

पीएम मोदी ने कहा कि न्यू इंडिया के ग्रोथ साइकल में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। महिला आयोगों को चाहिए कि समाज की entrepreneurship में महिलाओं की इस भूमिका को ज्यादा से ज्यादा पहचान मिले, उसे promote किया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले 7 सालों में देश की नीतियाँ महिलाओं को लेकर और अधिक संवेदनशील हुई हैं। आज भारत उन देशों में है जो अपने यहां सबसे अधिक मातृत्व अवकाश देता है। कम उम्र में शादी बेटियों की पढ़ाई और करियर में बाधा न बने, इसके लिए बेटियों की शादी की उम्र को 21 साल करने का प्रयास है।

बराबर की योगदान दे रही है आधी आबादी

पीएम मोदी ने कहा कि सदियों से भारत की ताकत हमारे छोटे स्थानीय उद्योग रहे हैं, जिन्हें आज हम MSMEs कहते हैं। इन उद्योगों में जितनी भूमिका पुरुषों की होती है, उतनी ही महिलाओं की होती है। पुरानी सोच वालों ने महिलाओं के स्किल्स को घरेलू कामकाज का ही विषय मान लिया था। देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए इस पुरानी सोच को बदलना जरूरी है। मेक इन इंडिया आज यही काम कर रहा है। आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं की इसी क्षमता को देश के विकास के साथ जोड़ रहा है।

महिला आयोग के लिए यह पड़ाव बहुत बड़ा है: पीएम

स्थापना दिवस की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग की स्थापना के 30 वर्ष होने पर बहुत-बहुत बधाई। 30 वर्ष का पड़ाव, चाहे व्यक्ति के जीवन का हो या फिर किसी संस्था का, बहुत अहम होता है। ये समय नई जिम्मेदारियों का होता है, नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का होता है।

यह है कार्यक्रम का विषय

कार्यक्रम का विषय 'शी द चेंज मेकर' (She, the changemaker) था। राष्ट्रीय महिला आयोग स्थापना दिवस पर इस कार्यक्रम को मनाने का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाना था। इस कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग, राज्य सरकारों में महिला और बाल विकास विभाग, विश्वविद्यालय और कॉलेज के शिक्षण संकाय और छात्र, स्वैच्छिक संगठन, महिला उद्यमी और व्यावसायिक संघ ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें:

COVID-19 के दौरान स्कूल में बच्चों को हेल्थ रिस्क सबसे कम, बंद करने का निर्णय अवैज्ञानिक: World Bank रिपोर्ट

जब Royal फैमिली के इस राजकुमार को लगा था अपनी प्रेमिका का हाथ मांगने में डर

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
सामने आई Bigg Boss 18 के घर की PHOTOS, देखें कोने-कोने की झलक