Navratri 2021: पीएम ने किया Tweet-'सबके जीवन में शक्ति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए'

मां शक्ति की भक्ति का पर्व नवदुर्गा उत्सव(Navratri 2021) 7 अक्टूबर से शुरू हुआ। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने tweet करके सबको बधाई देते हुए देश के बेहतरी के लिए कामना की।

Amitabh Budholiya | Published : Oct 7, 2021 3:15 AM IST / Updated: Oct 07 2021, 08:52 AM IST

नई दिल्ली. मां शक्ति की भक्ति का पर्व नवदुर्गा उत्सव(Navratri 2021) 7 अक्टूबर से शुरू हुआ। शारदीय नवरात्रि के 8 दिनों में अनेक शुभ योग-संयोग बन रहे हैं, जो देवी की कृपा पाने के सर्वश्रेष्ठ दिन रहेंगे। नवरात्र के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी tweet करके सबको बधाई दी। इसके साथ ही देश की बेहतरी के लिए कामना की।

प्रधानमंत्री ने किया ये tweet
प्रधानमंत्री ने मां दुर्गा की आरती उतारते हुए एक फोटो twwet किया। इसमें लिखा-सभी को नवरात्रि की बधाई। आने वाले दिन जगत जननी मां की पूजा के लिए खुद को समर्पित करने वाले हैं। नवरात्रि सभी के जीवन में शक्ति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए। प्रधानमंत्री ने एक वीडियो भी tweet किया है। इसमें लिखा-यह नवरात्रि का पहला दिन है और हम मां शैलपुत्री से प्रार्थना करते हैं। यहाँ एक स्तुति है, जो उन्हें समर्पित है।

pic.twitter.com/nzIVQUrWH8

twitter पर लोगों की ये आईं प्रतिक्रियाएं
#माता रानी ये वरदान देना, बस थोड़ा सा प्यार देना,आपकी चरणों में बीते जीवन सारा; ऐसा आशीर्वाद देना। आप सभी को नवरात्रि 2021 की शुभकामनाएं।

#शक्ति व विजय के प्रतीक पावन पर्व 'शारदीय नवरात्रि' की सभी प्रदेशवासियों व भक्तों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

#माँ शैलपुत्री से प्रार्थना है कि हम सभी को सुख-सिद्धि तथा आनन्दमय जीवन प्रदान करें। जय माता दी!

#मां दुर्गा हम सबके जीवन में नई ऊर्जा, नई उमंग और नए उत्साह का संचार करें। जय अंबे जगदंबे मां, आपको एवं आपके पूरे परिवार को शक्ति की उपासना के पावन पर्व नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। जय माता दी!

#माता रानी सभी भक्तों के जीवन को सुख-समृधि से भरपूर रखे, इन्हीं मंगलकामनाओ के साथ आप सभी को हार्दिक बधाई अनंत शुभकामनाएं। 

#आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

#मां शेरावाली हमारे सभी दुःख दर्द को हमसे दूर करें... और इस धरती को विघ्न मुक्त करें।

#मास्क लगाना मजबूरी नहीं है, बल्कि आपकी सुरक्षा के लिए बहुत ज़रूरी है। इसलिए इसे दरकिनार ना करें। जब भी बाहर जाएं मास्क ज़रूर लगाएं।

यह भी पढ़ें
Navratri 2021: पश्चिम बंगाल में पंडालों की डिजाइन के जरिये दिखाएंगे किसान आंदोलन की कहानियां
शारदीय नवरात्रि पर बन रहा विशेष संयोग, घट स्थापना के ये हैं एक शुभ और एक अभिजीत मुहूर्त
शारदीय नवरात्रे 2021: पालकी में आ रहीं हैं माता रानी, जानिए अच्छा संकेत है या बुरा

pic.twitter.com/j9R6pvVT1U

pic.twitter.com/GGJR4oxuo2

 

Share this article
click me!