कल सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, लॉकडाउन बढ़ाने का कर सकते हैं ऐलान

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह 10 बजे जनता को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि वे लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं। लॉकडाउन 2 हफ्ते तक बढ़ाया जा सकता है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 13, 2020 9:16 AM IST / Updated: Apr 13 2020, 03:22 PM IST

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह 10 बजे जनता को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि वे लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं। लॉकडाउन 2 हफ्ते तक बढ़ाया जा सकता है। इससे पहले कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया था। यह 14 अप्रैल यानी कल खत्म हो रहा है। 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की थी। इस दौरान लॉकडाउन पर चर्चा हुई थी। ज्यादातर राज्य लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में हैं। ऐसे में केंद्र सरकार भी राज्यों के सुझाव पर अमल करने पर विचार कर रही है।

Latest Videos

 


लॉकडाउन बढ़ेगा, लेकिन मिल सकती हैं ये छूटें
मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग में 'जान भी, जहान भी' के नए मंत्र के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जो संकेत दिया था, सरकार ने उस दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। 14 अप्रैल तक के लिए घोषित देशव्यापी लॉकडॉउन के खत्म होने से पहले ही सरकार ने जरूरी उद्योगों के पहिए चलाने के लिए मंजूरी देना शुरू कर दिया है।

 

इन सभी विचारों को देखते हुए और संबंधित विभागों की राय पर सरकार ने 15 तरह के उद्योगों को न्यूनतम कर्मचारियों के साथ एक शिफ्ट में काम शुरू करने की अनुमति दे दी है।

कैबिनेट से सुझाव पर भी अमल की तैयारी
कैबिनेट मंत्रियों की ओर से सुझाव आया कि सड़क निर्माण, आवश्यक वस्तुओं के निर्माण से जुड़े उद्योगों को पहले चरण में उत्पादन शुरू करने की इजाजत दी जा सकती है। अगर कोई उद्योग कोरोना प्रसार से बचते हुए औद्योगिक गतिविधि को शुरू करने का ब्लू प्रिंट देता है तो उसे भी मंजूरी दी जा सकती है। लेकिन उसे यह बताना होगा कि बीमारी से बचने और किसी संक्रमण की स्थिति में इलाज के लिए क्या प्रबंध है।

बताया जा रहा कि सरकार उन्हीं कंपनियों को मंजूरी दे सकती है। जिनके पास संक्रमण रोकने के लिए डिसइंफेक्टेंट हो, पास में अस्पताल हो, कम से कम लोगों की मौजूदगी में कार्य हो सके। बताया जाता है कि छोटे और मध्यम दर्जे के उद्योगों को थोड़ी छूट देने की पैरवी की गई है ताकि उनमें पलायन करने वाले मजदूरों को भी काम पर लगाया जा सके।

15 उद्योगों को मिल सकती है अनुमति
उद्योग मंत्रालय ने गृह मंत्रालय को 15 ऐसे उद्योगों की सूची सौंपी है, जिन्हें काम की अनुमति देनी चाहिए। इसी के आधार पर गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को निर्देश जारी किया है।

प्टिक फाइबर केबल, कंप्रेसर एंड कंडेंसर इकाइयां, इस्पात और फेरस एलॉय मिल, पावरलूम, पल्प और कागज इकाइयां, उर्वरक, पेंट, प्लास्टिक, वाहन इकाइयां, रत्‍‌न एवं आभूषण तथा सेज एवं निर्यात से जुड़ी कंपनियों को काम की अनुमति मिली है। ट्रांसफॉर्मर एवं सर्किट व्हीकल, टेलीकॉम इक्विपमेंट व कंपोनेंट और खाद्य एवं पेय पदार्थो से जुड़े उद्योग भी काम कर सकेंगे।

कृषि क्षेत्र में भी हट सकती हैं अड़चने
किसानों के लिए यह समय काफी अहम है। भारत में रबी की फसल की कटाई होनी है और इसे बाजार में आना है। वहीं, कुछ समय में खरीफ की फसल की बुआई होनी है। गुजरात, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में फसल की कटाई चल रही है। अनाज भी मंडी में आने लगेगा। ऐसे में इस माल की खरीद भी होनी है। ऐसे सरकार कुछ राहत का ऐलान कर सकती है। 

भारत में कोरोना की स्थिति
अब तक भारत में सिर्फ 9 हजार मामले सामने आए हैं। 322 लोगों की मौत हुई है। कुछ दिनों में आंकड़े जरूर बढ़े हैं। हालांकि, भारत में अब तक 1 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। 

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts