पीएम मोदी 'तौकते' तूफान से बर्बाद हुए इलाकों का करेंगे दौरा, कर सकते हैं राहत पैकेज का ऐलान

Published : May 18, 2021, 09:43 PM ISTUpdated : May 18, 2021, 09:44 PM IST
पीएम मोदी 'तौकते' तूफान से बर्बाद हुए इलाकों का करेंगे दौरा, कर सकते हैं राहत पैकेज का ऐलान

सार

तूफान मुंबई और गुजरात में भारी तबाही के बाद हिमालय की ओर बढ़ रहा है। लेकिन अब यह कमजोर पड़ गया है। अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान सोमवार रात गुजरात पहुंचा। अब यह राजस्थान से होते हुए हिमालय की ओर बढ़ेगा। हालांकि अब यह कमजोर पड़ गया है।

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान तौकते ने कई राज्यों में तबाही मचाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को तूफान प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। सर्वे के बाद पीएम मोदी अहमदाबाद में समीक्षा बैठक भी करेंगे। 

इन क्षेत्रों का पीएम कर सकते हैं हवाई सर्वेक्षण

तौकते चक्रवात से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए बुधवार को पीएम मोदी गुजरात और दीव का दौरा करेंगे। वह उना, दीव, जाफराबाद, महुआ आदि क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। 

सर्वे के बाद करेंगे अहमदाबाद में मीटिंग

पीएम मोदी सर्वे के बाद गुजरात के अहमदाबाद में मीटिंग करेंगे। समीक्षा बैठक में बचाव व राहत कार्याें से जुड़े अधिकारियों से बात करेंगे। चक्रवात से हुए नुकसान की समीक्षा के बाद राहत पैकेज की भी घोषणा की जा सकती है। 
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

NCERT Textbook Row: 'पढ़ा ही क्यों रहे हो', SC के 3 वकीलों ने क्या बताया...
Delhi IGI Airport Runway Closed: 3 महीने बंद रहेगा रनवे 29L/11R-क्यों लिया गया फैसला?