मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में कहा, राज्यों ने अच्छा काम किया, आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी

Published : May 11, 2020, 09:09 AM ISTUpdated : May 11, 2020, 06:17 PM IST
मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में कहा, राज्यों ने अच्छा काम किया, आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी

सार

देश में जारी कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पांचवीं बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर रहे हैं। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में कहा, आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी। 20 मार्च की बैठक के बाद 24 मार्च को लॉकडाउन का ऐलान किया था।

नई दिल्ली. देश में जारी कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पांचवीं बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर रहे हैं। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में कहा, आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी। कोरोना से लड़ाई पर और अधिक जोर देंगे। गांवों को कोरोना से मुक्त रखना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से निपटने में भारत की सफलता को वैश्विक मान्यता मिली है। भारत सरकार इस संबंध में सभी राज्य सरकारों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करती है।

3 बजे से चल रही है मैराथन बैठक

बैठक दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल सरकार रेल सेवा शुरू करने के निर्णय का विरोध कर सकती हैं। लॉकडाउन का तीसरा फेज 17 मई को खत्म हो रहा है। ऐसे में मोदी मुख्यमंत्रियों से आगे की रणनीति, लॉकडाउन की बंदिशें कम करने और आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने पर सुझाव मांग कर सकते हैं। दूसरी ओर केंद्र सरकार का फोकस अब इकोनॉमी को गति देने के लिए राज्यों में कामकाज शुरू कराने पर है। 

दो चरणों में होगी बातचीत 

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों के बीच होने वाली ये चर्चा पिछली बैठकों से अलग है। इस बार दो सेशन हैं, जिसमें सभी मुख्यमंत्रियों को बोलने का मौका दिया गया। पिछली बैठकों में 10-11 मुख्यमंत्री ही अपनी बात रख पाए थे, क्योंकि समय कम था।  

कैबिनेट सचिव ने की थी राज्यों के साथ बैठक 

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने रविवार को राज्यों के मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव से बात की थी। गौबा ने कहा कि अब राज्य सरकारों को आर्थिक गतिविधियां चालू करने पर जोर देना चाहिए। सरकार प्रवासियों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चला रही है। सभी राज्य इसमें ज्यादा से ज्यादा सहयोग करें और वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे लोगों की लौटने में मदद करें।

कई राज्यों ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन पर सवाल उठाए

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ चर्चा में कई राज्यों ने रेज, ग्रीन और ऑरेंज जोन में बनाए गए नियमों पर सवाल उठाए। कुछ राज्यों ने प्रवासियों की वापसी पर चिंता जताई थी। इन राज्यों का कहना है प्रवासियों की वापसी के कारण कोरोनावायरस के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में जो इलाके ग्रीन जोन में हैं, वे जल्द ही रेड जोन में बदल जाएंगे।

17 मई को समाप्त हो रही है लॉकडाउन की मियाद

- पीएम मोदी पांचवीं बार मुख्यमंत्रियों से बात कर रहे हैं।
- 20 मार्च की बैठक के बाद 24 मार्च को लॉकडाउन का ऐलान किया था।
- 2 अप्रैल की बैठक में लॉकडाउन नहीं हटाने पर सहमति बनी थी।
- 11 अप्रैल की बैठक के बाद लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाया गया।
- 27 अप्रैल की बैठक के में लॉकडाउन के तीसरे चरण पर सहमति बनी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

भारत की पहली Bullet Train का लुक आया सामने, देखकर लोग बोले- जापान जैसी स्पीड!
इस मशहूर टीचर का था NEET UG 2026 Paper Leak में बड़ा हाथ? CBI ने खोली परतें