देश में कोरोनाः 67700 संक्रमित, रिकवरी रेट बढ़कर 31.15% हुआ; 468 ट्रेनों से 5 लाख मजदूर घर भेजे गए

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में अब तक 67 हजार 700 लोग कोरोना के शिकार हुए हैं। 2216 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, भारत के लिए अच्छी खबर है कि यहां मरीजों के रिकवरी रेट में बढ़ोतरी हुई है।

Asianet News Hindi | Published : May 11, 2020 3:00 AM IST / Updated: May 11 2020, 07:11 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में अब तक 67 हजार 700 लोग कोरोना के शिकार हुए हैं। 2216 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, भारत के लिए अच्छी खबर है कि यहां मरीजों के रिकवरी रेट में बढ़ोतरी हुई है। अब तक 21222 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब मरीजों के ठीक होने की दर 31.19% तक पहुंच गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने दी। 

उधर, गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव सलिला श्रीवास्तव ने बताया, अब तक वंदे भारत मिशन के तहत 23 फ्लाइटों से 4000 लोग वापस घर लाए जा चुके हैं। वहीं, 468 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 5 लाख मजदूरों को घर भेजा जा चुका है। 

24 घंटे में 4296 नए मरीज सामने आए

रविवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 4296 नए मरीज सामने आए। महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 1943 मरीज बढ़े हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 22 हजार के पार हो गई। वहीं, तमिलनाडु में 669 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। अब तमिलनाडु 7204 मरीज हो गए हैं। गुजरात में 398 संक्रमित मिले हैं। यह राज्य सबसे अधिक  मरीजों के मामले में दूसरे स्थान पर है। इन सब के इतर देश में मरने वालों का आंकड़ा 2212 हो गयी है। जबकि लगभग 21 हजार लोग ठीक भी हो चुके हैं।  ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 62 हजार 939 संक्रमित हैं। 41 हजार 472 का इलाज चल रहा है। 19 हजार 357 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2109 मरीजों की मौत हुई है।

पैरामिलिट्री फोर्स के 750 जवान संक्रमित 

अब तक पैरामिलिट्री फोर्स में कोरोना वायरस के 750 केस पॉजिटिव आ चुके हैं। सीआरपीएफ में कुल 236 सुरक्षा कर्मी संक्रमित हैं। जबकि बीएसएफ में कोरोना की चपेट में आने वाले सुरक्षा कर्मियों की संख्या 276 तक पहुंच गई है। वहीं, आईटीबीपी में कोरोना वायरस के 156 मामले, सीआईएसएफ में 64 मामले और एसएसबी में कुल 18 कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में बीएसएफ में कोरोना वायरस के 18 नए केस सामने आए, जबकि आईटीबीपी में 24 घंटे में 56 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसी तरह सीआईएसएफ में 18 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

कोरोना अपडेट्स-

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों का हाल-

महाराष्ट्र-  मुंबई के धारावी में 26 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 859 हो गई है। माहिम में भी 119 पॉजिटिव केस हो चुके हैं। उधर, पुणे नगर निगम की सीमा में 69 कंटेनमेंट इलाकों में सोमवार से सभी दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। रविवार को यहां 1943 नए केस सामने आए हैं। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 22 हजार 171 हो गई है। जबकि अब तक 4199 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 

दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संक्रमित मरीजों की संख्या 7233 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को बताया कि देर रात यहां संक्रमण के 310 मामलों की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि राजधानी के सभी अस्पतालों में हर दिन होने वाली मौतों का ब्योरा देने को कहा गया है। यहां रविवार को दिन में भी संक्रमण के 381 मामले आए थे।  राजधानी दिल्ली में संक्रमण से अब तक 73 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 2069 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 

मध्यप्रदेश- राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 3614 हो गई है। इंदौर, भोपाल और उज्जैन में संक्रमण पूरी तरह काबू नहीं हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में अगले हफ्ते से रोजाना 5-7 हजार टेस्टिंग होने लगेगी। इसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या और बढ़ सकती है। उधर, भोपाल में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नया प्रयोग किया जा रहा है। यहां निगेटिव रिपोर्ट वाले करीब 2000 लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। यहां अब तक 215 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 1676 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 

उत्तरप्रदेश- राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 3467 हो गई है। यहां बीते 24 घंटे में 107 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें से मेरठ के सबसे ज्यादा 22 और आगरा के 13 मरीज शामिल हैं। आगरा में 2, जबकि कानपुर और मेरठ में 1-1 संक्रमित की मौत हुई है। राज्य में इस बीमारी से अब तक 80 लोग जान गंवा चुके हैं। सरकार ने आगरा, मेरठ और कानपुर में कोरोना के कंट्रोल के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की है। 

राजस्थान- राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 3898 हो गई है। यहां सोमवार को संक्रमण के 84 मामले आए। इनमें से उदयपुर में 40, जयपुर में 11, अजमेर में 6, पाली और चित्तौड़गढ़ में 5-5, राजसमंद और जालोर में 4-4, कोटा में 3, टोंक और करोली में 2-2, जबकि नागौर और डूंगरपुर में 1-1 मरीज मिला। वहीं, मरने वालों की संख्या 108 हो गई है। जबकि अब तक 2253 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

 

राज्यवार आकंड़े देखिए-

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र22171171404199832
दिल्ली69234781206973
मध्यप्रदेश361417231676215
तमिलनाडु72045198195947
राजस्थान389815372253108
गुजरात819551572545493
उत्तर प्रदेश34671735165379
तेलंगाना119641575130
आंध्र प्रदेश201897599845
केरल5132048904
कर्नाटक85840442231
जम्मू-कश्मीर86146938309
पश्चिम बंगाल19391337417185
हरियाणा70339330010
पंजाब1823162616631
बिहार70734735406
ओडिशा3913206803
उत्तराखंड68214601
हिमाचल प्रदेश58173503
छत्तीसगढ़59065300
असम63273501
झारखंड160797803
चंडीगढ़1731462403
लद्दाख422121-
अंडमान निकोबार 33-33-
मेघालय13021001
गोवा07-07-
पुड्डुचेरी120309-
मणिपुर02-02-
त्रिपुरा424002-
अरूणाचल प्रदेश01-01-
मिजोरम01-01-
दादरा-नगर हवेली0101--
TOTAL67,32544,06921,0592,213

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!