Independence Day: GST रिफॉर्म से डेमोग्राफी मिशन तक, पीएम मोदी ने लाल किला से की 8 बड़ी घोषणाएं

Published : Aug 15, 2025, 01:39 PM IST
PM Narendra Modi Red Fort Photo

सार

15 August 2025: पीएम नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किला से देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जीएसटी रिफॉर्म से लेकर डेमोग्राफी मिशन तक आठ बड़ी घोषणाएं कीं।

Independence Day 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लाल किला पर झंडा फहराया। उन्होंने लाल किला से लगातार 12वीं बार देश को संबोधित किया। 103 मिनट के भाषण के दौरान नरेंद्र मोदी ने कई बड़ी घोषणाएं की। कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाना है। इसके लिए परमाणु उर्जा 10 गुना बढ़ानी है। समुद्र में तेल-गैस की खोज के लिए मिशन शुरू किया जाएगा। 

पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन की 8 प्रमुख घोषणाएं

1. सेमीकंडक्टर: नरेंद्र मोदी ने कहा कि 50-60 साल पहले सेमीकंडक्टर कारखाने स्थापित करने का विचार आया था। ये विचार फाइलों में ही रह गए। सेमीकंडक्टर उत्पादन के विचार की भ्रूण हत्या हो गई। भारत अब मिशन मोड पर है। इस साल के अंत तक देश अपनी पहली मेड इन इंडिया चिप लॉन्च कर देगा।

2. 2047 तक 10 गुना बढ़ेगी परमाणु ऊर्जा: 2047 तक भारत के परमाणु ऊर्जा उत्पादन क्षमता को दस गुना से अधिक बढ़ाना है। 10 नए परमाणु रिएक्टरों पर काम चल रहा है।

3. GST रिफॉर्म: अगली पीढ़ी के जीएसटी रिफॉर्म किए जाएंगे। देशवासियों को दीवाली पर बड़ा तोहफा मिलेगा। आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स कम किया जाएगा। MSME, स्थानीय विक्रेताओं और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

4. 10 ट्रिलियन डॉलर की होगी अर्थव्यवस्था: पीएम मोदी ने अगली पीढ़ी के सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए एक रिफॉर्म टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की। इसका उद्देश्य आर्थिक विकास में तेजी लाना, लालफीताशाही कम करना, शासन का आधुनिकीकरण करना और 2047 तक भारत को 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है।

5. 1 लाख करोड़ रुपए की पीएम विकसित भारत रोजगार योजना: पीएम मोदी ने 1 लाख करोड़ रुपए की पीएम विकसित भारत रोजगार योजना शुरू की। इसके तहत नए रोजगार वाले युवाओं को प्रति माह 15000 रुपए मिलेंगे। इस योजना का उद्देश्य 3 करोड़ युवा भारतीयों को लाभान्वित करना है।

6. हाई पावर डेमोग्राफी मिशन: पीएम मोदी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ और अवैध प्रवास के कारण डेमोग्राफी असंतुलन के खतरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए एक हाई पावर डेमोग्राफी मिशन शुरू करने की घोषणा की।

7. ऊर्जा स्वतंत्रता, समुद्र मंथन शुरू: प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत के बजट का एक बड़ा हिस्सा अभी पेट्रोल, डीजल और गैस के आयात में जाता है। उन्होंने समुद्री संसाधनों का दोहन करने के लिए राष्ट्रीय गहरे जल अन्वेषण मिशन (National Deepwater Exploration Mission) की शुरुआत की घोषणा की। इसके साथ ही सौर, हाइड्रोजन, जलविद्युत और परमाणु ऊर्जा में बड़े विस्तार की भी घोषणा की।

8. मेड इन इंडिया जेट इंजन: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने कोविड के दौरान टीके बनाए और डिजिटल भुगतान के लिए यूपीआई प्लेटफॉर्म विकसित किया। उसी तरह हमें अपने लड़ाकू विमानों के लिए खुद जेट इंजन बनाने चाहिए। उन्होंने अपने वैज्ञानिकों और युवाओं से इसे चुनौती के रूप में लेने को कहा।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?