Asianet News Hindi | Published : Nov 30, 2020 8:46 AM IST / Updated: Feb 05 2022, 03:21 PM IST

काशी में मोदी के 7 घंटे: 6-लेन हाइवे के उपहार से शुरुआत, सारनाथ में बुद्ध कथा शो के साथ दौरा हुआ खत्म

सार

पीएम मोदी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। बतौर PM उनका यह 23वां दौरा है, जबकि दूसरे कार्यकाल में तीसरी बार आ रहे हैं। आखिरी बार वे 16 फरवरी को काशी आए थे। देव दीपावली (कार्तिक पूर्णिमा) पर पीएम मोदी पहली बार वाराणसी आए हैं। कार्तिक पूर्णिमा यानी आज के दिन का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन देवता स्वर्ग लोक से उतरकर दीपदान करने पृथ्वी पर आते हैं, इसलिए इस दिन को देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व दिवाली के 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।

09:23 PM (IST) Nov 30

सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो देखते हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सारनाथ पहुंचे। दोनों लाइट एंड साउंड शो का आनंद लेते हुए।

09:08 PM (IST) Nov 30

पीएम मोदी ने अमिताभ की आवाज में सुनी बुद्ध कथा

पीएम मोदी ने संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए, इसके बाद बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ के लिए रवाना हुए। सारनाथ में पीएम मोदी ने अमिताभ की आवाज में बुद्ध कथा सुनी।

09:08 PM (IST) Nov 30

पीएम मोदी ने अमिताभ की आवाज में सुनी बुद्ध कथा

पीएम मोदी ने संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए, इसके बाद बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ के लिए रवाना हुए। सारनाथ में पीएम मोदी ने अमिताभ की आवाज में बुद्ध कथा सुनी।

08:07 PM (IST) Nov 30

पीएम मोदी बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ के लिए रवाना

पीएम मोदी ने संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए, इसके बाद बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ के लिए रवाना हो गए। यह 10 किलोमीटर का सफर वह रोड के जरिए तय कर रहे हैं।

08:01 PM (IST) Nov 30

पीएम मोदी ने संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए


पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के संत रविदास पार्क में संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

07:42 PM (IST) Nov 30

मोदी क्रूज पर सवार होकर रविदास घाट की ओर रवाना होते हुए

प्रधानमंत्री मोदी क्रूज पर सवार होकर राजघाट से रविदास घाट की ओर रवाना

07:41 PM (IST) Nov 30

पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ ने लेजर शो का आनंद लिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाव से चेत सिंह घाट पर आयोजित लाइट एंड साउंड शो का आनंद लेते हुए।

07:40 PM (IST) Nov 30

पीएम मोदी ने लेजर शो का भी आनंद लिया

लेजर शो की तस्वीर

PM Narendra Modi arrives in Varanasi on Kartik Purnima to celebrate Dev Diwali news updates live kpn

06:55 PM (IST) Nov 30

मैं महसूस करता था कि मैंने कुछ खो दिया है: मोदी

कोरोना की वजह से बीच में नहीं आ पाया। तब मैं महसूस करता था कि मैंने कुछ खो दिया है। आज जब आया तो मन ऊर्जावान हो गया। कोरोना में भी मैं आप से दूर नहीं था। मैं मां अन्नपूर्णा की इस धरती से आपने जो सेवाभाव से काम किया है, किसी को भूखा नहीं रहने दिया है। इस सेवाभाव के लिए निरन्तर इस काम को किया गया। मेरे काशी में भी यह हुआ। मैं आज आपके इस सेवा भाव के लिए आपसबको नमन करता हूं। आपके सेवाभाव को प्रणाम करता है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि मेरी तरफ से मैं आपकी सेवा में कोई कमी नहीं रहने दूंगा। कोरोना को परास्त कर हम विकास के पथ पर तेज गति से आगे बढ़ेंगे। 

06:50 PM (IST) Nov 30

मां गंगा का जल भी अब निर्मल हो रहा है: मोदी

मां गंगा का जल भी अब निर्मल हो रहा है। यही तो बनारस का सदा बना रहने वाला रस है। अब यहां से मैं भगवान बुद्ध की स्थली सारनाथ जाऊंगा। सारनाथ में शाम के समय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आप सभी की जो लंबे समय से मांग थी वह पूरी हो गई है। लेजर शो में भगवान बुद्ध की दया करुणा के संदेश दिखेंगे। जब दुनिया आतंक के खतरे देखकर चिंतित है। वैर से वैर कभी शांत नहीं होता। 

06:47 PM (IST) Nov 30

विश्ननाथ कोरिडोर का भी विरोध किया: मोदी

काशी के लिए जब विकास के काम शुरू हुए थे, विरोध करने वालों ने तब भी विरोध के लिए विरोध किया था। आपको याद होगा, जब काशी ने तय किया था कि बाबा के दरबार तक विश्वनाथ कोरिडोर बनेगा, तब विरोध करने वालों ने इसे लेकर काफी कुछ कहा था। बहुत कुछ किया भी था। लेकिन आज बाबा की कृपा से काशी का गौरव फिर से जीवित हो रहा है। अयोध्या में राममंदिर से बड़ा इसका उदाहरण क्या होगा।

06:44 PM (IST) Nov 30

काशी के नर नारी देव स्वरूप हैं: मोदी

काशी के नर नारी देव स्वरूप हैं। आज रेहड़ी, पटरी, ठेले वालों को बैंक लोग देने के लिए आगे चलकर आ रहे हैं। आज देश लोकल के लिए वोकल हो रहा है। आज भी बनारस में देवता दीपावली मना रहे हैं। इस बार की दिवाली जैसे मनाई गई, जैसे देश के लोगों ने लोकल प्रोडक्ट, लोकल गिफ्ट के साथ अपने त्योहार मनाए, वह वाकई प्रेरणादायी है। यह हमारी जिंदगी का हिस्सा बनना चाहिए। आज हमारे पर्व भी गरीब की सेवा का माध्यम बन रहे हैं।

06:40 PM (IST) Nov 30

काशी दुनिया को रास्ता दिखाती रहती है: मोदी

काशी दुनिया को रास्ता दिखाती रहती है। आज हम जिस देव दीपावली के दर्शन कर रहे हैं इसकी प्रेरणा पहले पंच गंगा घाट पर स्वंय आदि शंकराचार्य ने दी थी। 

06:36 PM (IST) Nov 30

आज काशी महादेव के माथे पर विराजमान चन्द्रमा की तरह चमक रही है: मोदी

आज जब काशी की विरासत वापस लौट रही है तो ऐसा भी लग रहा है जैसे काशी माता अन्नपूर्णा के आगमन की खबर सुनकर सजी सवरी हो। लाखों दियो से काशी के घाटों का जगमन होना अद्दभुत है। गंगा का प्रकाश इसे और भी अलौकिक बना रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे आज पूर्णिमा पर महादेव के माथे पर विराजमान चन्द्रमा की तरह चमक रही है।

06:34 PM (IST) Nov 30

मां अन्नपू्र्णा अपने घर वापस आ रही हैं: मोदी

यहां आने से पहले काशी विश्ननाथ कोरिडोर जाने का भी मौका मिला। रात में सारनाथ में लेजर शो का भी साक्षी बनूंगा। मैं इसे महादेव का आशीर्वाद और काशीवासियों का स्नेह मानता हूं। काशी के लिए एक और भी विशेष अवसर है। आपने सुना होगा, कल मन की बात में भी जिक्र किया था। अभी योगी जी बड़ी ताकत भरी आवाज में उसे दोहराया। 100 साल से भी पहले माता अन्नपूर्णा की जो मूर्ति चोरी हो गई थी वह फिर वापस आ रही है। माता अन्नपूर्णा फिर एक बार अपने घर लौटकर आ रही हैं। काशी के लिए ये बड़े सौभाग्य की बात है। हमारे देवी देवताओं की ये प्राचीन मूर्तियां आस्था के प्रतीक के साथ ही अमूल्य विरासत भी है। ये बात भी सही है कि इतना प्रयास पहले किया गया होता तो इतनी ही कितनी मूर्तियां देश को पहले वापस मिल जाती । लेकिन कुछ लोगों की सोच अलग रही है। हमारे लिए विरासत का मतलब है देश की धरोहर, लेकिन कुछ लोगों के लिए विरासत का मतलब होता है अपना परिवार, अपने परिवार का नाम। हमारे लिए विरासत का मतलब है हमारी संस्कृति, आस्था हमारे मूल्य।

06:30 PM (IST) Nov 30

यही तो मेरी काशी है: पीएम मोदी

कोरोना ने भले ही बहुत कुछ बदल दिया, लेकिन काशी की भक्ति और शक्ति को कोई नहीं बदल सकता है। सुबह से ही काशीवासी, स्नान, ध्यान और दान में ही लगे हैं। काशी वैसे ही जीवंत है। काशी की गलियां वैसी ही उर्जा से भरी है। यही तो मेरी काशी है।

06:28 PM (IST) Nov 30

"हर हर महादेवी। काशी कोतवाल की जय।"

पीएम मोदी ने कहा, सभी काशीवासियों को कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। सभी को प्रकाश पर्व की भी बधाई।  

06:24 PM (IST) Nov 30

"मां अन्नपूर्णा एक बार फिर से काशीवासियों को प्राप्त होने वाली हैं"

योगी आदित्यनाथ ने कहा, पीएम मोदी की अनुकम्पा से काशी की मां अन्नपूर्णा एक बार फिर से काशीवासियों को प्राप्त होने वाली हैं।

06:20 PM (IST) Nov 30

मोदी ने नामुमकिन को मुमकिन किया: योगी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी ने नामुमकिन को मुमकिन किया है। गंगा स्नान ही नहीं, बल्कि आचवन करने लायक भी बनी है।

06:12 PM (IST) Nov 30

काशी के मंदिरों की वेबसाइट का उद्घाटन


पीएम मोदी ने काशी के मंदिरों की वेबसाइट का उद्घाटन किया।

06:09 PM (IST) Nov 30

देव दीपावली में पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ

तस्वीर: पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ देव दीपावली महोत्सव में शामिल होते हुए।

06:06 PM (IST) Nov 30

पीएम मोदी ने जलाया पहला दीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर देव दीपावली महोत्सव का शुभारंभ किया।

05:59 PM (IST) Nov 30

राजघाट पर पीएम मोदी

राजघाट पहुंचने पर पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर सबका अभिभावदन किया।

05:58 PM (IST) Nov 30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देव दीपावली महोत्सव के लिए राज घाट पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देव दीपावली महोत्सव के लिए राज घाट पहुंचे।

 

05:42 PM (IST) Nov 30

पीएम मोदी ने काशी मंदिर के गर्भ गृह में पूजा की

वीडियो: काशी मंदिर के गर्भ गृह में पूजा

05:27 PM (IST) Nov 30

काशी विश्वनाथ मंदिर में किया अभिषेक

बाबा विश्वनाथ के मंदिर पहुंचने के लिए मोदी ने क्रूज की सवारी की। भगवान अवधूत राम घाट से मोदी और योगी अलकनंदा क्रूज से ललिता घाट पहुंचे थे। वहां काशी विश्वनाथ मंदिर में उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने विश्वनाथ कॉरिडोर के विकास कार्यों का जायजा लिया।

04:49 PM (IST) Nov 30

काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए नाव से जाते पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए नाव से डुमरी घाट से ललिता घाट तक की यात्रा करते हुए।

04:01 PM (IST) Nov 30

"गंगाजल जैसी पवित्र नीयत के साथ काम हो रहा है"

मुझे अहसास है कि दशकों का छलावा किसानों को आशंकित करता है। लेकिन अब छल से नहीं गंगाजल जैसी पवित्र नीयत के साथ काम किया जा रहा है। 

04:00 PM (IST) Nov 30

पीएम मोदी ने पंजाब पर साधा निशाना

उन्होंने कहा, एक राज्य में तो वहां की सरकार अपने राजनीतिक स्वार्थ के चलते आज भी किसानों को इस योजना का लाभ नहीं लेने दे रही है।  देश के 10 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों के बैंक खाते में सीधी मदद दी जा रही है। अब तक लगभग 1 लाख करोड़ रुपए किसानों तक पहुंच भी चुका है।

04:00 PM (IST) Nov 30

"मंडियों को आधुनिक बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं"

पीएम ने कहा, अब आप ही बताइए कि अगर मंडियों और MSP को ही हटाना था, तो इनको ताकत देने के लिए, इन पर इतना निवेश ही क्यों करते? हमारी सरकार तो मंडियों को आधुनिक बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है।

04:00 PM (IST) Nov 30

"मीडिया में भी कृषि कानूनों की सकारात्मक चर्चाएं होंगी"

पीएम ने कहा, वादों को जमीन पर उतारने के इसी ट्रैक रिकॉर्ड के बल पर किसानों के हित में नए किसान सुधार कानून लाये गए हैं। किसानों को न्याय दिलाने में ये कितने काम आ रहे हैं, ये आने वाले दिनों में हम जरूर अनुभव करेंगे। मुझे विश्वास है कि मीडिया में भी इसकी सकारात्मक चर्चाएं होंगी।

03:52 PM (IST) Nov 30

"ढाई गुना ज्यादा पैसा किसान तक पहुंचा है"

पीएम ने कहा, 2014 से पहले के 5 सालों में पहले की सरकार ने 2 लाख करोड़ रुपए का धान खरीदा था। लेकिन इसके बाद के 5 सालों में 5 लाख करोड़ रुपए धान के MSP के रूप में किसानों तक हमने पहुंचाए हैं। यानि लगभग ढाई गुना ज्यादा पैसा किसान के पास पहुंचा है। 

03:51 PM (IST) Nov 30

"जिन किसानों को कुछ शंकाएं हैं, वह दूर हो जाएंगी"

पीएम ने कहा, जिन किसान परिवारों की अभी भी कुछ चिंताएं हैं, कुछ सवाल हैं, तो उनका जवाब भी सरकार निरंतर दे रही है। मुझे विश्वास है, आज जिन किसानों को कृषि सुधारों पर कुछ शंकाएं हैं, वो भी भविष्य में इन कृषि सुधारों का लाभ उठाकर, अपनी आय बढ़ाएंगे।

03:49 PM (IST) Nov 30

"स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को पूरा किया गया"

पीएम ने कहा, स्वामीनाथन आयोग के अनुसार किसानों को 1.5 गुना अधिक एमएसपी देने का वादा पूरा किया गया। यह वादा न केवल कागज पर पूरा हुआ, बल्कि किसानों के बैंक खाते में पहुंच गया है। 
 

03:48 PM (IST) Nov 30

"पहले 1 रुपए में से सिर्फ 15 पैसे किसान तक पहुंचते थे"

किसानों के नाम पर बड़ी-बड़ी योजनाएं घोषित होती थीं। लेकिन वो खुद मानते थे कि 1 रुपए में से सिर्फ 15 पैसे ही किसान तक पहुंचते थे। किसानों को बड़े बाजार के लिए विकल्प देकर सशक्त बनाया जा रहा है। किसानों के हित में सुधार किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें अधिक विकल्प मिलेंगे। क्या किसी किसान को अपनी उपज सीधे उन लोगों को बेचने की स्वतंत्रता नहीं मिलनी चाहिए जो उन्हें बेहतर मूल्य और सुविधाएं देते हैं।
 

03:47 PM (IST) Nov 30

"चंदौली का काला चावल बड़ा उदाहरण है"

पीएम ने कहा, सरकार के प्रयासों और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से किसानों को कितना लाभ हो रहा है, इसका एक बेहतरीन उदाहरण चंदौली का काला चावल है। ये काला चावल है जिसकी 300 रुपये प्रति किलो तक बिक्री हो रही है। इसे विदेशी बाजार भी मिल गया है।

03:44 PM (IST) Nov 30

"इस सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड देखेंगे तो सच अपने आप सामने आ जाएगा"

पीएम मोदी ने कहा, MSP तो घोषित होता था लेकिन MSP पर खरीद बहुत कम की जाती थी। सालों तक MSP को लेकर छल किया गया। किसानों के नाम पर बड़े-बड़े कर्जमाफी के पैकेज घोषित किए जाते थे। लेकिन छोटे और सीमांत किसानों तक ये पहुंचते ही नहीं थे। यानि कर्जमाफी को लेकर भी छल किया गया। नए कृषि सुधारों से किसानों को नए विकल्प और नए कानूनी संरक्षण  दिए गए हैं। पहले मंडी के बाहर हुए लेनदेन ही गैरकानूनी थे। ऐसे में छोटे किसानों के साथ धोखा होता था, विवाद होता था। अब छोटा किसान भी, मंडी से बाहर हुए हर सौदे को लेकर कानूनी कार्यवाही कर सकता है। जब इस सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड देखेंगे तो सच अपने आप सामने आ जाएगा। हमने कहा था कि हम यूरिया की कालाबाजारी रोकेंगे और किसान को पर्याप्त यूरिया देंगे। बीते 6 साल में यूरिया की कमी नहीं होने दी। यहां तक कि लॉकडाउन तक में जब हर गतिविधि बंद थी, तब भी दिक्कत नहीं आने दी गई।

03:42 PM (IST) Nov 30

विरोध के नाम पर भ्रम फैलाया जाता है: मोदी

पहले होता ये था कि सरकार का कोई फैसला अगर किसी को पसंद नहीं आता था तो उसका विरोध होता था। लेकिन बीते कुछ समय से हम देख रहे हैं कि अब विरोध का आधार फैसला नहीं बल्कि भ्रम फैलाकर आशंकाओं को बनाया जा रहा है।
 

03:40 PM (IST) Nov 30

सालों तक MSP के नाम पर छल किया गया: मोदी

पीएम ने कहा, पहले कर्ज माफी के पैकेजों की घोषणा की जाती थी, लेकिन ऐसी योजनाओं का लाभ कभी किसानों तक नहीं पहुंचता था। उन्होंने कहा, कर्जमाफी के नाम पर किसानों से छल किया गया। सालों तक MSPके नाम पर छल किया गया। 
 

03:38 PM (IST) Nov 30

नए कृषि सुधारों में कानूनी सुरक्षा: मोदी

वाराणसी में पीएम मोदी ने कहा, नए कृषि सुधारों ने किसानों को नए विकल्प और कानूनी सुरक्षा दी है। वाराणसी में पेरिशेबल कार्गो सेंटर बनने के कारण अब यहां के किसानों को अब फल, सब्जियों को स्टोर करके रखने, उन्हें आसानी से बेचने की बहुत बड़ी सुविधा मिली। इस स्टोरेज कैपेसिटी के कारण पहली बार यहां के किसानों की उपज बड़ी मात्रा में निर्यात हो रही है।